Delhi Crime News: दिल्ली पर हर दिन अपराध की घटना बढ़ती जा रही हैं। अभी कंझावला कांड का मामला शांति नहीं हुआ था कि एक और अपराध की खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने दिल्ली वालों को हैरान कर दिया है। एक सनकी बॉयफ्रेंड ने ब्रेकअप से नाराज होकर गर्लफ्रेंड को दिन दहाड़े मौत के घाट उतारने की कोशिश की है। घटना दिल्ली के आदर्श नगर इलाके की है। आरोपी की पहचान सुखविंदर के तौर पर हुई है, जिसकी उम्र 22 साल है।
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया है कि 22 वर्षीय सुखविंदर नाम के एक व्यक्ति को आदर्श नगर इलाके में सोमवार (2 जनवरी) को एक लड़की को चाकू मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि पीड़ित लड़की और आरोपी सुखविंदर एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे।
घटना पास के सीसीटीवी में कैद हो गई
पुलिस के अनुसार आरोपी और पीड़िता दोनों दोस्त थे और किसी विवाद के चलते उसने उसे 3-4 बार चाकू मार दिया। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने बताया है कि चाकू से हमला करते हुए पूरी घटना पास के सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़िता और आरोपी आदर्श नगर के रिहायशी इलाके में एक संकरी सुनसान गली में चलते दिख रहे हैं और कुछ मिनट चलने के बाद आरोपी पीड़िता पर चाकू से हमला करता नजर आ रहा है।आरोपी को 5 साल से जानती थी पीड़िता
पुलिस ने बताया है कि पीड़ित लड़की दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए की पढ़ाई कर रही है। आरोपी सुखविंदर से उसकी 5 साल से दोस्ती थी। दोनों का प्रेम संबंध काफी वक्त से चल रहा था। पुलिस के अनुसार लड़की के परिवार को सुखविंदर के साथ उसका रिश्ता पसंद नहीं था। इसलिए लड़की ने आरोपी से खुद अलग होने का फैसला किया और ब्रेकअप कर लिया। पुलिस ने बताया है कि सुखविंदर इस ब्रेकअप को बर्दाश्त नहीं कर सकता और बहुत गुस्से में था। ऐसे में उसने पीड़िता को किसी बहाने के पास एक सुनसान गली में बात करने के लिए बुलाया और घटना को अंजाम दिया। सुखविंदर ने उस पर चाकू से कई बार हमला किया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
