दिल्ली

दिल्ली की पहली अटल कैंटीन, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शिलान्यास, 5 रुपये में मिलेगा दो समय का खाना

दिल्ली की बेजीपी सरकार ने चुनाव के दौरान किए वादों में से एक और वादा पूरा करने की शुरुआत कर दी है। आज सीएम रेखा गुप्ता ने तिमारपुर इलाके में पहली अटल कैंटीन का शिलान्यास किया। इसके साथ ही दिल्ली में अब 100 अटल कैंटीन खोली जाएगी, जिसका मकसद लोगों को 5 रुपये में दो समय खाना उपलब्ध करना है।

Image

दिल्ली की पहली अटल कैंटीन का सीएम रेखा गुप्ता ने किया शिलान्यास

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार यानी 21 नवंबर को तिमारपुर इलाके में पहली "अटल" कैंटीन का शिलान्यास किया। बता दें कि यह भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा किए गए एक महत्वपूर्ण वादे की पूर्ति का प्रतीक है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर ऐसी 100 कैंटीन खोलने की योजना बनाई है। इस योजना के मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को किफायती भोजन उपलब्ध करना है।

पांच रुपये में मिलेगा दो टाइम का खाना

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अटल कैंटीन योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति को यहां 2 समय यानी दोपहर और रात का खाना मात्र रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। पहली अटल कैंटीन के शिलान्यास के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल भाजपा सरकार की मध्यम वर्ग के परिवारों के प्रति अपने सम्मान का एक उदाहरण है। राष्ट्रीय राजधानी में 'अटल' कैंटीन खोलना भाजपा के लिए इस साल फरवरी में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान किए गए चुनावी वादों में से एक था।

इस स्थान पर हुआ पहली अटल कैंटीन का शिलान्यास

संजय बस्ती स्थित जेजे क्लस्टर में 'अटल' कैंटीन के शिलान्यास समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के साथ शहरी विकास मंत्री आशीष सूद भी मौजूद थे। रेखा गुप्ता ने बाद में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "केवल आठ महीनों में, दिल्ली के साथ किए गए एक और वादे को पूरा करने के लिए एक मजबूत कदम उठाया गया है। राजधानी में 100 'अटल कैंटीन' का एक व्यापक नेटवर्क स्थापित किया जाएगा ताकि यह सुविधा आसानी से और समय पर हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंच सके।"

कब शुरू होगी अटल कैंटीन

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि पहली 'अटल' कैंटीन का उद्घाटन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर 25 दिसंबर को किया जाएगा। अटल कैंटीन की शुरुआत होने के बाद से दिल्ली में कोई भी भूखा नहीं सोएगा।

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्होंने अलट कैंटीन को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा "भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में दिल्ली के जरूरतमंद नागरिकों से जो वादा किया था, आज वह वादा धरातल पर उतर रहा है। जे.जे. क्लस्टर, संजय बस्ती, तिमारपुर में पहली अटल कैंटीन का शिलान्यास हो रहा है। यहां दोपहर और रात दोनों समय सिर्फ 5 रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।"

इस पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा "सिर्फ 8 महीनों में दिल्ली से किया गया एक और वादा पूरा होने की दिशा में मजबूत कदम उठाया गया है। बहुत जल्द राजधानी में 100 अटल कैंटीनों का विस्तृत नेटवर्क स्थापित होगा, ताकि हर जरूरतमंद तक यह सुविधा समय पर और सरलता से पहुंच सके। यह पहल दिल्ली के मेहनतकश परिवारों के प्रति हमारे सम्मान, संवेदना और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।"

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article