दिल्ली

Delhi: नेहरू प्‍लेस और हौज खास जाने वाले ध्यान दें, यह फ्लाईओवर एक फरवरी से होने जा रहा है बंद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2023, 01:13 PM IST

Delhi: आश्रम फ्लाईओवर और आनंद विहार रेलवे ओवरब्रिज बंद होने के बाद चिराग दिल्‍ली का फ्लाईओवर भी यातायात के लिए बंद होने वाला है। इस फ्लाईओवर को मेंटिनेंस कार्य के कारण एक फरवरी से यातायात के लिए बंद कर दिया जाएगा। इससे नेहरू प्‍लेस, हौज खास और मूलचंद जैसी जगहों की तरफ जाने वाले लाखों वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Image

चिराग दिल्‍ली फ्लाईओवर एक फरवरी से बंद

KEY HIGHLIGHTS
  • चिराग दिल्‍ली फ्लाईओवर से रोजाना गुजरते लाखों वाहन
  • मेंटेनेंस और निर्माण कार्य के लिए यह फ्लाईओवर होगा बंद
  • पीडब्‍ल्‍यूडी और दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस ने तैयार की योजना


Delhi: आश्रम फ्लाईओवर और आनंद विहार रेलवे ओवरब्रिज बंद होने के बाद अब दिल्‍ली का एक और फ्लाईओवर यातायात के लिए बंद होने वाला है। दिल्‍ली पीडब्‍ल्‍यूडी अधिकारियों के निर्माण कार्य के कारण चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के दोनों कैरिजवे को 1 फरवरी से यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इससे नेहरू प्‍लेस, हौज खास और मूलचंद की तरफ जाने वाले लाखों वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ जाएगी। बता दें कि, साउथ दिल्‍ली में पहले ही आश्रम फ्लाईओवर और आनंद विहार ओवरब्रिज बंद होने से यातायात व्‍यवस्‍था चरमाराई हुई, ऐसे में एक और फ्लाईओवर को बंद होने से दिल्‍ली वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

अधिकारियों के अनुसार चिराग दिल्ली फ्लाईओवर को पहले 26 जनवरी से ही बंद करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन इसी दिन गणतंत्र दिवस समारोह के कारण योजना में बदलाव का इसे 1 फरवरी से बंद करने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में पीडब्‍ल्‍यूडी और दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक हो चुकी है। दिल्‍ली ट्रैफिक अधिकारियों ने बताया कि पहले इस फ्लाईओवर के एक कैरिजवे को बंद किया जाएगा। जब पीडब्‍ल्‍यूडी पूरे फ्लाईओवर पर कार्य शुरू करेगा तो दोनों कैरिजवे को बंद कर दिया जाएगा। इस फ्लाईओवर के बंद होने से मूलख्‍ंद, नेहरू प्लेस, पंचशील, ग्रेटर कैलाश, सीआर पार्क और हौज खास आने-जाने वाले लाखों वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

फ्लाईओवर बंद होने के बाद यहां से निकलेंगे वाहन

दिल्‍ली पीडब्ल्यूडी ने इस फ्लाईओवर पर होने वाले मेंटेनेंस व निर्माण कार्य की जानकारी देते हुए बताया कि, फ्लाईओवर के बहुत ज्‍यादा उपयोग के कारण इसके एक्सटेंशन ज्वाइंट अब कमजोर पड़ गए हैं। इन सभी का अब रिपेयरिंग कार्य किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली गई थी। इस कार्य को पिछले साल हो होना था, लेकिन ट्रैफिक पुलिस से एनओसी न मिलने के कारण इसमें देरी हुई है। ट्रैफिक अधिकारियों के अनुसार, इस फ्लाईओवर को एक फरवरी से बंद कर दिया जाएगा। जिसके बाद पंचशील और हौज खास जैसी जगहों की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को सीधा जाना होगा। इसके अलावा नेहरू प्लेस और ग्रेटर कैलाश के वाहन चालक भी सीधे जाएंगे। वहीं, मूलचंद जाने वाले वाहन चालकों को बाएं और खानपुर जाने वालों को दाएं मुड़ कर जाना होगा। अधिकारियों के अनुसार, इस ट्रैफिक डायवर्जन के कारण पीक आवर में यहां पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article