दिल्ली विधानसभा का सत्र चल रहा है। सत्र के दौरान बुधवार को आप के विधायक मोहिंदर गोयल ने नोटों की गड्डियां लहराईं । विधानसभा में नोटों की गड्डियों के लहराए जाने के बाद जमकर हंगाम हुआ। आइए सबसे पहले समझने की कोशिश करते हैं पूरा मामला क्या है। दरअसल मोहिंदर गोयल ने कहा कि अस्पतालों में भर्ती के नाम पर भ्रष्टाचार का खेल जारी है। उनको कुछ ठेकेदारों ने रिश्वत दी। वो चाहते थे कि इसके बारे में पूरी जानकारी वो विधानसभा में माननीय लोगों के सामने रखें। मोहिंदर गोयल वो पैकेट ले कर आए थे जिसमें रिश्वत वाले नोट थे। पैकेट से नोटों को निकाला और उन्हें लहराया। उन्होंने कहा कि ऐसा करने के पीछे उनका मकसद है कि व्यवस्था को करप्शन फ्री करने में मदद करें। लेकिन बीजेपी ने इसे राजनीतिक स्टंट करार दिया।
बीजेपी ने बताया राजनीतिक स्टंट
आप विधायक के इस काम पर बीजेपी ने कहा कि सिर्फ सस्ती राजनीतिक के जरिए प्रचार पाने का तरीका है। अगर विधायक जी नोटों को गड्डियों को सदन के अंदर लहराते हैं तो उन्हें स्टिंग का वीडियो भी पेश करना चाहिए। दरअसल आम आदमी पार्टी की सरकार जो कई मामलों में घिरी हुई है, अपने आप को बचाने की कवायद में जुटे हैं। अरविंद केजरीवाल की सरकार लोगों का ध्यान मुख्य मुद्दों से भटकाने के लिए इस तरह के काम में व्यस्त है हालांकि जनता सरकार के सच को जानती है, अब कोई आप के नेताओं के बहकावे में नहीं आने वाला है। बीजेपी लगातार आम आदमी पार्टी को आगाह कर रही है कि अगर वो जनहित के मुद्दे से हटे तो सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
