Delhi AQI: दिल्ली की हवा में आज दिखा सुधार, 25 दिन बाद AQI 300 के नीचे, लेकिन हालात अब भी 'खराब'

Delhi AQI Update: दिल्ली में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। CPCB के अनुसार, राजधानी का औसत AQI 268 रहा, जो शनिवार शाम के 305 से बेहतर है। हालांकि कई इलाकों में स्थिति ‘बहुत खराब’ रही।

Delhi AQI News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘बहुत खराब’ से सुधरकर ‘खराब’ श्रेणी में आ गया। रविवार सुबह 8 बजे दिल्ली का औसत AQI 268 रिकॉर्ड किया गया, जो शनिवार शाम 4 बजे दर्ज 305 की तुलना में बेहतर है। इसके बावजूद, आईटीओ और कई अन्य इलाकों में जहरीली धुंध की परत छाई रही, जिससे दृश्यता और हवा की स्थिति दोनों प्रभावित रही। यह 25 दिन बाद है, जब दिल्ली का AQI 300 के नीचे रिकॉर्ड हुआ है। 5 नवंबर को आखिरी बार दिल्ली का AQI 202 रिकॉर्ड किया गया था, जो इस महीने का सबसे कम है।

delhi aqi today

दिल्ली में 25 दिनों बाद 300 के नीचे पहुंचा AQI का आंकड़ा (फाइल फोटो | PTI)

सबसे ज्यादा प्रदूषण शादीपुर में

CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, शादीपुर में AQI 334 दर्ज किया गया, जो शहर में सबसे खराब रहा। इसके बाद जहांगीरपुरी (324), नेहरू नगर (316), आरके पुरम (305) और दिलशाद गार्डन स्थित IHBAS (302) में भी स्थिति ‘बहुत खराब’ रही। वहीं मंदिर मार्ग ने सबसे बेहतर हवा दर्ज की, जहां AQI 158 यानी ‘मध्यम’ श्रेणी में रहा।

End of Feed