दिल्ली

Delhi: आनंद विहार फ्लाईओवर हुआ एक साल के लिए बंद, पीक ओवर्स में इन दो रूट का करें इस्‍तेमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2023, 12:46 PM IST

Delhi: आश्रम फ्लाईओवर के बाद आनंद विहार जाने वाले एक और प्रमुख सड़क को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर तक 6 लेन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य होने के कारण यहां के रेल ओवरब्रिज के एक लेन को बंद कर दिया गया है। जिसकी वजह से आनंद विहार, गाजियाबाद और नोएडा की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा।

Image

दिल्‍ली में लगा ट्रैफिक जाम

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • इस रेल ओवरब्रिज से होकर रोजाना गुजरते थे 1.5 लाख वाहन
  • पूर्वी दिल्‍ली को जाम फ्री करने के लिए बन रहा 6 लेन फ्लाईओवर
  • आनंद विहार, गाजियाबाद और नोएडा जाने वाले वाहनों को परेशानी

Delhi: राजधानी दिल्ली में आश्रम फ्लाईओवर बंद होने के बाद से यातायात व्‍यवस्‍था चरमराई हुई है। दक्षिण दिल्ली से नोएडा-गाजियाबाद को जोड़ने वाला आश्रम फ्लाईओवर बंद होने के बाद से एम्स और मूलचंद की सड़कों पर रोजाना कई किमी लंबा जाम लग रहा है। इसी दौरान आनंद विहार जाने वाले एक और प्रमुख सड़क को बंद होने से वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई है। इस समय दिल्‍ली पीडब्ल्यूडी आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर तक 6 लेन फ्लाईओवर का निर्माण कर रहा है। जिसकी वजह से रेल ओवरब्रिज का पूर्व दिल्‍ली से आनंद विहार की तरफ जाने वाले लेन को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, पूर्वी दिल्ली में वाहन चालकों को सिग्नल-फ्री रूट उपलब्ध कराने के लिए इस फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। तब तक के लिए रेल ओवरब्रिज पर यातायात बंद रहेगा। इस ओवरब्रिज के बंद होने से अप्सरा बॉर्डर से आईएसबीटी आनंद विहार की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस ओवरब्रिज से होकर रोजाना करीब 1.5 लाख गाड़ियां गुजरती हैं।

इन रास्‍तों से होकर गुजर सकते हैं वाहन चालक

दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस रेल ओवरब्रिज को पूरी तरह से बंद नहीं किया गया है। सूर्य नगर की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को सर्विस लेन और ब्रिज के बाईं लेन का इस्तेमाल करने की इजाजत है। लेकिन सेंट्रल दिल्ली, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, नोएडा और गाजियाबाद जाने वाले वाहन चालकों इस ओवरब्रिज को सीधे तौर पर इस्‍तेमाल नहीं कर पाएंगे। इन वाहन चालकों को भी सूर्य नगर की तरफ जाने वाले सर्विस लेन से होकर ही गुजरना पड़ रहा है। जिसकी वजह से यहां घंटो जाम लग रहा। दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस ने गाजियाबाद, आनंद विहार और नोएडा जाने वाले वाहन चालकों से दूसरे रास्‍तों का उपयोग करने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर बन रहे इस 6 लेन फ्लाईओवर की लंबाई 1.4 किमी है। इसे 334 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया जा रहा है। इस फ्लाईओवर पर एक मीटर चौड़ी ग्रीन बेल्ट, साइकिल ट्रैक, फुटपाथ, उक सबवे और आनंद विहार रेलवे ओवरब्रिज के नीचे यू-टर्न भी बनाया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article