Delhi Bomb Threat Email: दिल्ली में एक बार फिर बम की धमकी से हड़कंप मच गया है। दिल्ली एयरपोर्ट, कई स्कूलों और संस्थानों को बम की धमकी वाला ईमेल भेजा गया है। यही नहीं, यह धमकी भरा मेल देश के कई अन्य हिस्सों में भी भेजा गया है, जिसमें जम्मू एयरपोर्ट भी शामिल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह एक बॉम्ब थ्रेट मेल था जो एक साथ कई स्थानों पर भेजा गया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि पूरी सतर्कता बरतते हुए मानक संचालन प्रक्रिया (SoP) का पालन किया गया और सभी संदिग्ध स्थानों की जांच की गई, लेकिन अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियां सतर्क हैं और ईमेल की स्रोत की भी जांच की जा रही है।
स्कूलों को बम की धमकी वाला ईमेल निकला फर्जी
हाल फिलहाल की जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में रविवार सुबह दो स्कूलों को बम की धमकी वाला ईमेल प्राप्त हुआ, लेकिन जांच के बाद यह अलार्म झूठा निकला। इस संबंध में दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जिन स्कूलों को धमकी मिली, उनमें एक द्वारका स्थित सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल है, जबकि दूसरा सर्वोदय विद्यालय कुतुब मीनार के पास स्थित है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ता दोनों स्कूलों में सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किए गए। गहन जांच के बावजूद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, और स्थिति पूरी तरह से सामान्य रही।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
