दिल्ली

दिल्ली के दक्षिणपुरी में सनसनी; दम घुटने से 3 लोगों की मौत, गैस रिसाव का शक

दक्षिणपुरी, दिल्ली में एक हादसे में तीन एसी मैकेनिकों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति अस्पताल में जिंदगी से जूझ रहा था, जिसे भी मृत घोषित कर दिया गया। सभी को एक कमरे में बेहोशी की हालत में पाया गया था। घटना की वजह गैस रिसाव मानी जा रही है, लेकिन सटीक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।

Image

दिल्ली के दक्षिणपुरी में दर्दनाक हादसा (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Delhi: दक्षिणपुरी, दिल्ली में एक दुखद घटना में चार AC मैकेनिकों की दम घुटने से मौत हो गई। एक अन्य का अस्पताल में इलाज जारी है। चारों को घर के एक ही कमरे में बेहोशी की हालत में पाया गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया और चौथे व्यक्ति को गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया। बाद में चौथे व्यक्ति की भी मौत हो गई।

पुलिस को एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई जिसमें कॉलर जीशान ने बताया कि उसका भाई फोन नहीं उठा रहा और घर का दरवाजा अंदर से बंद है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि प्रथम मंजिल के कमरे में चार लोग बेहोश पड़े हैं जिन्हें तुरंत सफदरजंग और एम्स अस्पताल ले जाया गया।

जीशान ने बताया कि उसके भाई इमरान उर्फ सलमान के साथ मोहसिन, हसीब और एक अन्य शख्स कमरे में थे, जो सभी एसी मैकेनिक का काम करते थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि दम घुटने का कारण एसी उपकरण से गैस का रिसाव है या कोई अन्य वजह, जिसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। शुरुआती जांच में शवों पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, इसलिए मामला दम घुटने का लग रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें