दिल्ली

Delhi News: सीवर जाम से बढ़ी परेशानी, नल से निकल रहा नीला पानी, आक्रोश में स्थानीय लोग

Delhi News: दिल्ली के पीरागढ़ी और मियांवाली कॉलोनी में सीवर जाम होने के कारण ओवरफ्लो होकर सड़कों पर आ गया है। घरों के बाहर जमा हुए गंदे पानी के साथ अब यहां के लोगों को घरों के नल से आ रहे नीले पानी की समस्या से भी जुझना पड़ रहा है। न ये पानी पीने लायक है और न भी कपड़े और बर्तन धोने लायक।

Image

सीवर जाम से परेशान, नल से निकल रहा नीला पानी

Delhi News: दिल्ली के पीरागढ़ी इलाकों में लोग घरों में आ रहे दूषित पानी से परेशान हैं। घरों के बाहर गंदा पानी जमा हुआ है, सीवर जाम हो गया है और अब घरों में आने वाला पानी भी नीला आ रहा है। पीरागढ़ी और मियांवाली कॉलोनी में गंदे पानी से करीब 1500 परिवार परेशान हैं। घरों के बाहर जमा हुआ गंदा पानी बीमारियों के घर बना हुआ है। इससे मच्छर भी बढ़ने लगे हैं। घरों के नल से आ रहे दूषित पानी से गुस्साए लोगों ने सोमवार को दिल्ली जल बोर्ड और जल मंत्रालय के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया। बीते सप्ताह भी यहां के लोगों विधायक के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे और जाम लगाकर धरना दिया था। लेकिन फिर भी इसका कोई समाधान नहीं हुआ।

शिकायतों के बाद भी नहीं पड़ रहा कोई असर

पीरागढ़ी और मियांवाली में सीवर जाम होने से और घरों के बाहर गंदा पानी जमा होने से परेशान लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन इसका कोई हल नहीं निकाला गया। न ही जल बोर्ड इसमें कोई प्रतिक्रिया दे रहा न ही जल मंत्रालय द्वारा कोई एक्शन लिया गया है। इससे गुस्साए लोग दिल्ली जल बोर्ड और जल मंत्रालय के खिलाफ आक्रोश प्रकट कर रहे हैं। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि करीब तीन महीने से यहां सीवर लाइन क्षतिग्रस्त है। लेकिन उसे सही करने के लिए कोई नहीं आ रहा है। सीवर का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर आ गया है। इससे घरों के बाहर सीवर का गंदा पानी जमा हो रहा है।

घरों में दूषित पानी आने से गुस्साए लोग

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि सीवर और पानी की लाइन जुड़ जाने के कारण अब घरों में भी गंदा पानी आने लगा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को स्पलाई हुए पानी का रंग तो हैरान कर देने वाला था। नल से एक दम नीला पानी आ रहा था। इस पानी को पीना तो दूर की बात है, इससे नहाना और बर्तन-कपड़े धोना भी संभव नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई शिकायतों के बावजूद इस समस्या का कोई निवारण नहीं हो रहा है। लोगों को ऐसा लग रहा है कि जानबूझकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। नलों से सीवर का गंदा पानी आने से लोगों को पीने के पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। यहां के लोग बदहाली में जीने को मजबूर हो रहे हैं। दूषित पानी को लेकर कोई उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!