दिल्ली

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सहारे लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, दिल्ली बीजेपी ने बनाई योजना

  • Authored by: अमित गौतम
  • Updated Jan 4, 2024, 07:11 PM IST

Delhi BJP Meeting: दिल्ली बीजेपी, लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है, बैठक में अहम फैसले लिए गए हैं, बीजेपी कार्यकर्ता राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को जनता के बीच में लेकर जाएगी।

Image

दिल्ली बीजेपी, लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है

Delhi BJP News: हाल ही में हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में बीजेपी की बंपर जीत के बाद अब भाजपा लोकसभा की तैयारी में जुट गई है। लोकसभा चुनाव को लेकर कुछ दिन पहले मुख्यालय में संगठनात्मक मीटिंग हुई थी तो वहीं आज दिल्ली प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई है। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा , प्रदेश इंचार्ज बैजन्त पांडा समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी ने इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए।

बीजेपी कार्यकर्ता राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से लेकर केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जायेगी।

विकसित भारत

इस बैठक में निर्णय लिया गया की विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए ये अभियान पूरे प्रदेश में चलाएंगे। आपको बता दें कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य एक सरकारी पहल के रूप में उज्ज्वला योजना, पीएम स्वनिधि, पीएम सुरक्षा बीमा, आयुष्मान भारत और कई अन्य केंद्रीय योजनाओं के कार्यान्वयन से संबंधित जागरूकता बढ़ाना है।

केंद्र सरकार की स्कीम को लोगों तक पहुंचाना

लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में हुई प्रदेश बीजेपी की बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की जागरूकता के लिए दिल्ली की जनता तक पहुंचाया जायेगा। गौरतलब है की केंद्र सरकार की कई योजनाएं है , जिससे जनता जागरुक नहीं हो पाती है ऐसे में दिल्ली बीजेपी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी।

नए वोटर को जोड़ना

चुनाव के लिए नए वोटर का काफी अहम किरदार होता है, इसलिए दिल्ली में नए वोटर को जोड़ने के लिए दिल्ली बीजेपी युवा मोर्चा को जिम्मेदारी देगी, जिसमें युवा मोर्चा प्रदेश में कैंपेन चलाएगा जिसका काम होगा नए वोटर को जोड़ना।

राम मंदिर के हर कार्यक्रम में जुड़ना

लोकसभा चुनाव के लिए राम मंदिर पार्टी का सबसे बड़ा मास्टर सट्रोक है, ऐसे में चुनाव की तैयारी के लिए बीजेपी ने अपनी इस बैठक में निर्णय लिया है कि 19 से 23 जनवरी तक राम मंदिर को लेकर जो भी कार्यक्रम होंगे, चाहें वो कार्यक्रम आरएसएस करें उसमें भी पार्टी के नेताओं को जुड़ना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अमित गौतम
अमित गौतमauthor

पत्रकारिता में चार साल का तजुर्बा। राजनीतिक खबरों की नब्ज पहचानता हूं। कुछ नया करने की हर वक्त कोशिश करता हूं।

और पढ़ें
End of Article