देश

भाजपा को 2022-23 में मिले 259 करोड़, कुल चंदे का 70 फीसदी, एडीआर में खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2024, 09:23 PM IST

BJP Donation Amount: सभी राजनीतिक दलों को चुनावी ट्रस्टों से प्राप्त चंदे में से भाजपा को 259.08 करोड़ रुपये या 70.69 प्रतिशत प्राप्त हुआ। बीआरएस को 90 करोड़ रुपये या कुल दान का 24.56 प्रतिशत प्राप्त हुआ।

Image

भाजपा को पिछले साल मिला सबसे ज्यादा चंदा

Photo : BCCL

BJP Donation Amount: चुनावी ट्रस्टों से राजनीतिक दलों को 2022-23 में मिले कुल चंदे में से 70 प्रतिशत से ज्यादा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिला। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने यह जानकारी दी। चुनाव सुधारों के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठन ने बताया कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को करीब 25 फीसदी चंदा मिला।

चुनावी ट्रस्टों की 2022-23 के लिए योगदान रिपोर्ट के विश्लेषण के अनुसार, 39 कॉर्पोरेट और व्यावसायिक घराने हैं जिन्होंने चुनावी ट्रस्टों को 363 करोड़ रुपये से अधिक का योगदान दिया है। एडीआर के मुताबिक, 34 कॉर्पोरेट और व्यावसायिक घरानों ने प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट को 360 करोड़ रुपये से अधिक का योगदान दिया, एक कंपनी ने समाज इलेक्टोरल ट्रस्ट को दो करोड़ रुपये का योगदान दिया, दो कंपनियों ने परिवर्तन इलेक्टोरल ट्रस्ट को 75.50 लाख रुपये का योगदान दिया और दो कंपनियों ने ट्रायम्फ इलेक्टोरल ट्रस्ट को 50 लाख रुपये का योगदान दिया।

360 करोड़ में भाजपा को मिले 259 करोड़

साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, सभी राजनीतिक दलों को चुनावी ट्रस्टों से प्राप्त चंदे में से भाजपा को 259.08 करोड़ रुपये या 70.69 प्रतिशत प्राप्त हुआ। बीआरएस को 90 करोड़ रुपये या कुल दान का 24.56 प्रतिशत प्राप्त हुआ। एडीआर ने कहा कि तीन अन्य राजनीतिक दलों - वाईएसआर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस - को सामूहिक रूप से कुल 17.40 करोड़ रुपये मिले।

2021-22 को BJP को मिला था 336.50 करोड़ का चंदा

एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया कि प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ने भाजपा को 256.25 करोड़ रुपये का चंदा दिया, जबकि 2021-22 में उसने 336.50 करोड़ रुपये का चंदा दिया था। इसमें बताया गया कि समाज इलेक्टोरल ट्रस्ट एसोसिएशन ने 2022-23 में अपनी कुल आय का 1.50 करोड़ रुपये भाजपा को दान दिया। समाज इलेक्टोरल ट्रस्ट ने कांग्रेस को 50 लाख रुपये का चंदा दिया, जबकि प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ने चार राजनीतिक दलों - भाजपा, बीआरएस, वाईएसआर-कांग्रेस और आप को चंदा दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!