दिल्ली

Best Places to Visit in Delhi: दिल्ली की इन 10 फेमस जगहों का इतिहास से है गहरा नाता, बना लें छुट्टियों में घूमने का प्‍लान

Best Places to Visit in Delhi: राजधानी दिल्‍ली की ईमारतों से लेकर गलियों तक में सैकड़ों सालों का इतिहास समाया हुआ है। यहां पर घूमने आने वाले पर्यटकों को बहुत कुछ देखने को मिल जाता है। अगर आप भी खान-पान या इतिहास को नजदीक से देखने के शौकीन हैं तो एक बार दिल्‍ली की इन 10 जगहों के चक्‍कर जरूर लगाएं।

Image

दिल्‍ली की इन 10 जगहों का इतिहास से बहुत पुराना नाता

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्‍ली की इमारतों में समाहित है सकड़ों सालों का इतिहास
  • लाल किला, इंडिया गेट और जामा मस्जिद दिल्‍ली की है पहचान
  • रेल म्‍यूजियम, कुतुब मीनार और हुमायूं का मकबरा हैं अनोखे


Best Places to Visit in Delhi: राजधानी दिल्ली का इतिहास सैकड़ों साल पुराना है। इस शहर ने कई सालों तक दर्जनों युद्ध और हमलों का मुकाबला किया। यही कारण है कि इस शहर के हर एक ईंट में इतिहास समया हुआ है। यहां कई ऐसे एतिहासिक पर्यटक स्थल हैं, जिन्‍हें देखने के लिए लोग देश-दुनिया से आते हैं। दिल्ली में मुगलों की बनाई गई कई ऐसी एतिहासिक इमारतें हैं, जो पर्यटकों के अकर्षण का केंद्र हैं। वहीं, पुरानी दिल्ली की तंग गलियां आज भी हमारी संस्कृति को जिंदा रखे हैं। यहां आपको देश के हर भू-भाग का स्‍वादिष्‍ट और लजीज खाने का स्‍वाद मिल जाएगा। साथ ही यहां आपको प्रसिद्ध मंदिरों से लेकर चर्च, गुरुद्वारे और एतिहासिक मस्जिद तक देखने को मिलेंगे। आने वाले हॉलीडे में आप दिल्‍ली के इन 10 एतिहासिक पर्यटन स्थलों को घूमकर छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं।

1. इंडिया गेट-

इंडिया गेट दिल्‍ली की पहचान है। इसे प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों की याद में बनाया गया था। इंडिया गेट के आसपास आपको खूबसूरत पार्क और कई अन्‍य एक्टिविटी देखने को मिल जाएंगी। यहां पर हर समय पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।

2. लाल किला-

मुगल बादशाहत की निशानी लाल किला बेहत खूबसूरत और आकर्षक है। लाल पत्‍थरों से बने इस किले को शाहजहां ने 1638 ईसवी में बनवाया था। यमुना नदी के पास लाल पत्थर से इस किले का निर्माण किया गया था। इसमें आपको संग्राहलय और पारंपरिक हस्तशिल्प के कई नमूने देखने को मिलेंगे।

3. कुतुब मीनार-

एक तरफ झुके कुतुब मीनार को दुनिया का अजूबा माना जाता है। इसे कुतुबुद्दीन ऐबक ने बनवाया था। यह दिल्ली की सबसे ऊंची इमारतों में शामिल है। कुतुब मीनार को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। इसके पास में ही एक लौह स्तम्भ बना है, जिस पर आज तक जंग नहीं लगा।

4. हुमायूं का मकबरा-

हुमायूं का मकबरा भी अपने आप में दिल्ली का इतिहास संजोए हुए है। इसे हुमायूं की पत्नी हाजी बेगम ने बनवाया था। यह मकबरा मुगल वास्तुकला का शानदार नमूना है। घूमने के लिए यह बेहतरीन जगह है।

5-. अक्षरधाम मंदिर-

अक्षरधाम मंदिर अपनी खास बनावट के कारण दूर से देखने में ही खूबसूरत लगता है। यहां स्वामिनारायण का मंदिर कई हिस्सों में बंटा हुआ है। यहां पर आपको लाइट शो, नौका विहार और कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिल जाएंगे।

6. लोटस टेंपल-

लोट्स टेंपल में किसी भगवान की मूर्ति नहीं है। यहां पर हर धर्म के लोग अपने भगवान की उपासन कर सकते हैं। यहां पर आपको ऐसे शांतिपूर्ण वातावरण का एहसास होगा। जो आपके तन-मन को शांत कर देगा। यह आध्‍यात्‍म का केंद्र है।

7. जामा मस्जिद-

दिल्ली की जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी और प्रमुख मस्जिदों में से एक है। लाल पत्‍थरों से बनी यह मस्जिद शाहजहां द्वारा बनवाई गई सबसे प्राचीन इमारतों में से एक है। यहां पर आपको देखने को बहुत कुछ मिलेगा।

8- नेशनल रेल म्यूजियम-

अगर आपके साथ बच्चे हैं और आपको अनोखी चीजें देखने का शौक है तो आप रेल म्यूजि‍यम घूमने जा सकते हैं। यहां पर आपको भारतीय रेलवे का इतिहास देखने को मिलेगा। यहां पर आप टॉय ट्रेन पर सफर का मजा लेते हुए पुरानी रेल, डीजल इंजन और स्टीम इंजन देख सकते हैं।

9. छत्तरपुर मंदिर-

यह प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर साउथ दिल्ली में स्थित है। यह मंदिर मुख्य रूप से देवी कात्यायनी को समर्पित है। यहां आपको हिन्‍दू धर्म के सभी देवी-देवताओं की प्राचीन मूर्तियां देखने को मिल जाएंगी।

10. इस्कॉन मंदिर-

अपनी भव्यता का प्रदर्शन करता यह मंदिर आपको रोमांचित कर देगा। भगवान कृष्ण व राधा को समर्पित यह मंदिर सिर्फ आध्यात्मिकता का केंद्र नहीं है, बल्कि यहां आपको म्यूजियम और साउंट व लाइट शो भी देखने को मिल जाएगा। शाम के वक्त रंगीन लाइटों से शोभित मंदिर आपको हैरान कर देगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article