दिल्ली

Auto-taxi fare hiked in Delhi: आम आदमी पर महंगाई की मार! दिल्ली में बढ़े ऑटो-टैक्सी के किराए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2023, 04:32 PM IST

Auto-taxi fare hiked in Delhi: आम आदमी को एक और महंगाई का झटका। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने ऑटो और टैक्सी किराये में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। CNG के लगातार बढ़ते दामों को देखते हुए ऑटो और टैक्सी चालकों के दिल्ली सरकार से अनुरोध किया था।

Image

दिल्ली में बढ़े ऑटो टैक्सी के किराये

Photo : BCCL

Auto-taxi fare hiked in Delhi: आम आदमी को एक और महंगाई का झटका लगा है। CNG के लगातार बढ़ते दामों को देखते हुए ऑटो और टैक्सी चालकों के अनुरोध पर दिल्ली सरकार द्वारा किराया संशोधन के लिए गठित कमिटी के अनुमोदन को लागू किया गया। आज से दिल्ली में संशोधित टैक्सी और ऑटो किराया नोटिफाई कर दिया गया है।

ऑटो का मीटर पहले डेढ़ किमी के बाद 25 के बजाय 30 रुपए पर डाउन होगा और उसके बाद प्रति किमी 9.5 रुपए के बजाय 11 रुपया किराया लगेगा।

न्यूनतम 40 रुपए किराये के बाद नॉन एसी टैक्सियों के लिए यात्रियों को अब प्रति किलोमीटर 17 रुपए देने होंगे। पहले यह शुल्क 14 रुपए प्रति किलोमीटर था। जबकि एसी टैक्सी का किराया 16 रुपए प्रति किमी से बढ़ाकर 20 रुपए प्रति किमी किया गया है।

Auto-taxi fare hiked

दिल्ली में बढ़े ऑटो-टैक्सी के किराये

Auto-taxi fare hiked

दिल्ली में बढ़े ऑटो-टैक्सी के किराये

CNG के लगातार बढ़ते दामों को देखते हुए ऑटो व टैक्सी चालकों के अनुरोध पर दिल्ली सरकार द्वारा किराया संशोधन के लिए गठित कमिटी की रिपोर्ट पर किराए में बदलाव किया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article