दिल्ली

Delhi: मौसम विभाग ने जताया बारिश का अनुमान; एअर इंडिया और स्पाइसजेट ने जारी की एडवाइजरी

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना है, जिससे उमस भरी गर्मी का असर कम होगा। एअर इंडिया और स्पाइसजेट ने यात्रियों को उड़ानों और यातायात में संभावित व्यवधानों को लेकर चेताया है।

Image

एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी (फोटो: iStock)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi Flight Advisory: मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को बारिश की संभावना को देखते हुए एअर इंडिया ने एक एडवाइजरी जारी की है। एअर इंडिया और स्पाइसजेट ने यात्रियों को चेतावनी दी है कि बारिश के कारण दिल्ली आने-जाने वाली उड़ानों और यातायात पर प्रभाव पड़ सकता है।

इसलिए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी उड़ान की वर्तमान स्थिति जरूर जांच लें और हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय का ध्यान रखें। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली के अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश के एक-दो दौर रह सकते हैं, जिससे उमस भरी गर्मी का असर कुछ हद तक कम होगा। इस स्थिति को देखते हुए यात्रियों को सावधानीपूर्वक और समय पर यात्रा करने की सलाह दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदी author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article