दिल्ली

Delhi Air Quality: फिर खराब हुई दिल्ली की आबो-हवा, निर्माण कार्यों पर लगी रोक, GRAP की स्टेज 3 लागू

  • Authored by: रवि वैश्यEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 5, 2022, 12:19 AM IST

Delhi AQI: दिल्ली की एयर क्वालिटी एक बार फिर 400 के पार चल गई, जिसे देखते हुए CAQM ने GRAP की तीसरी स्टेज लागू कर दी, यानी अब यहां निर्माण कार्य और तोड़फोड़ की गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी।

Image

दिल्ली की एयर क्वालिटी एक बार फिर 400 के पार चल गई

Photo : BCCL

राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के गंभीर स्तर पर पहुंचने के बीच केंद्र के वायु गुणवत्ता आयोग ने रविवार को दिल्ली-एनसीआर में अधिकारियों को चरणबद्ध कार्रवाई कार्य योजना (GRAP) के तीसरे चरण के तहत गैर-जरूरी निर्माण कार्य पर रोक लगाने का निर्देश दिया।दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) रविवार को शाम चार बजे 407 रहा। जीआरएपी के क्रियान्वयन के लिए उप समिति ने रविवार को क्षेत्र में वायु गुणवत्ता परिदृश्य के साथ-साथ मौसम संबंधी स्थितियों और दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक के पूर्वानुमान की समीक्षा के लिए एक बैठक आयोजित की।

उप समिति के अनुसार, पिछले 24 घंटों में हवा की गुणवत्ता में और गिरावट देखी गई। उप समिति ने और गिरावट को रोकने के प्रयास में निर्णय लिया कि जीआरएपी के चरण एक और दो के तहत सभी कार्यों के अलावा, चरण तीन के तहत वर्णित सभी कार्यों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा।

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर चार नवंबर के बाद ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा है, जब एक्यूआई 447 दर्ज किया गया था। एक्यूआई को 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने 14 नवंबर को प्राधिकारों को जीआरएपी के तीसरे चरण के तहत दिल्ली-एनसीआर में लागू प्रतिबंधों को हटाने का निर्देश दिया था, जिसमें गैर-जरूरी निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध भी शामिल था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!