दिल्ली

दिल्ली में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल, आठ IAS अधिकारियों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली में कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें गृह विभाग भी शामिल हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल ने इसे मंजूरी दी है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

IAS Officers Transferred: दिल्ली में बुधवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। इसके तहत आठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार के अधीन और उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर के विभागों में आधा दर्जन से अधिक आईएएस और DANICS अधिकारियों के तबादले किए हैं।

इंतजार में बैठे अधिकारियों को मिला विभाग

जानकारी के अनुसार, इस लिस्ट में ऐसे छह आईएएस अधिकारी शामिल हैं, जो लंबे समय से अपनी पोस्टिंग के इंतजार में खाली बैठे थे। उन्हें भी अलग-अलग विभागों में भेजा गया है। आईएएस अधिकारी ए अनबरसु को लोक निर्माण विभाग में प्रिंसिपल सेक्रेटरी के साथ-साथ दिल्ली जल बोर्ड में सीईओ का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

किसे-कहां भेजा गया?

इसके अलावा लैंड और बिल्डिंग विभाग में निखिल कुमार को सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, चंचल यादव गृह विभाग के सचिव होंगे। इसके साथ ही आरती लाल शर्मा को DDA में भेजा गया है। जितेंद्र यादव को दिल्ली नगर निगम में एडिशनल कमिश्नर बनाया गया है और रवि झा को दिल्ली का डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!