दिल्ली

Accident in Delhi: दिल्ली की गुटखा फैक्ट्री में हादसा, लिफ्ट खराब होकर गिरी, 3 लोगों की मौत

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 8, 2023, 11:06 PM IST

दिल्ली के नारायणा स्थित एक गुटखा फैक्ट्री में हादसा हो गया यहां लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने से वो गिर गई जिससे इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई।

Image

यह हादसा संडे शाम 5 बजे हुआ है बताते हैं कि लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने के कारण ऐसा हुआ है (प्रतीकात्मक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली के नारयणा में गुटखा फैक्ट्री में लिफ्ट गिरने से 3 मजदूरों की मौत
  • पुलिस ने लापरवाही के तहत केस दर्ज किया है
  • घटना में दो अन्य मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हो गए

delhi Naraina Industrial Area Lift Fell: दिल्ली के नारायणा इलाके में रविवार को एक गुटखा फैक्ट्री में लगी लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई इस कारण लिफ्ट गिर गई। हादसे में तीन कर्मचारियों की मौत हो गई ये तीनों लिफ्ट में सवार थे जिससे उनकी जान चली गई, पुलिस इस घटना की जांच कर रही है कि कैसे ये हादसा पेश आया।

फैक्ट्री में लिफ्ट गिरने से तीन कर्मियों की मौत हो गई बताते हैं कि इस घटना में दो अन्य कर्मचारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए, हादसे के बाद उनको तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने के कारण ऐसा हुआ

यह हादसा संडे शाम 5 बजे हुआ है बताते हैं कि लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने के कारण ऐसा हुआ है ,बताते हैं कि नारायणा इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री की लिफ्ट गिरने से वहां कोहराम मच गया और अफरा-तफरी मच गई। मरने वालों की पहचान 30 साल के कुलवंत सिंह , 26 साल के दीपक कुमार और 33 वर्षीय सन्नी के रूप में हुई है कुलवंत और दीपक दोनों ही इंद्रपुरी के जेजे कॉलोनी में रहते थे।

हादसे के बाद पुलिस ने ठेकेदार की छानबीन शुरू कर दी

हादसे के बाद घायलों को करोल बाग के बीएल कपूर अस्पताल और हरी नगर के दीन दयाल उपाध्ययाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जहां दोनों को अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने लापरवाही के तहत केस दर्ज किया है हादसे के बाद पुलिस ने ठेकेदार की छानबीन शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article