दिल्ली

INDIA Alliance Rally: जेल में केजरीवाल की बिगड़ती सेहत को लेकर 30 जुलाई को 'इंडिया अलायंस' करेगा रैली

INDIA Alliance Rally: अरविंद केजरीवाल की गिरती सेहत को लेकर इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) 30 जुलाई को जंतर-मंतर पर एक रैली आयोजित करने जा रहा है, इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

Image

INDIA 30 जुलाई को जंतर-मंतर पर एक रैली आयोजित करने जा रहा है

INDIA Alliance Rally News: विपक्षी दलों का गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' (INDIA) 30 जुलाई को जंतर-मंतर पर एक रैली आयोजित करेगा, जिसमें तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरती सेहत का मुद्दा उठाया जाएगा। आम आदमी पार्टी (AAP) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आम आदमी पार्टी भाजपा पर केजरीवाल को जेल में मारने की साजिश रचने का आरोप लगा रही है और उनकी चिकित्सा रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया है कि तीन जून से सात जुलाई के बीच उनका शर्करा स्तर 26 बार गिरा था।

'इंडिया' की घटक आप भाजपा नीत केंद्र सरकार और उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना पर केजरीवाल के जीवन से खेलने का आरोप लगा रही है।

आप ने कहा, “केजरीवाल की गिरती सेहत का मुद्दा उठाने के लिए 'इंडिया' 30 जुलाई को जंतर-मंतर पर बड़ी रैली करेगा।'

केजरीवाल को कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था और उन्हें उच्चतम न्यायालय से जमानत मिल गई है। हालांकि, वह वर्तमान में सीबीआई से जुड़े एक मामले में तिहाड़ में बंद है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!