दिल्ली

आम आदमी पार्टी ने खाली किया राउज एवेन्यू मुख्यालय, अब पार्टी दफ्तर का ये होगा नया पता

Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी का नया ऑफिस पंडित रविशंकर शुक्ला लेन के बंगला नंबर 1 होगा। अभी तक पार्टी ऑफिस बंगला नंबर 206 में राउज एवेन्यू में स्थित था।

Image

नए पते पर शिफ्ट हुई आम आदमी पार्टी।

Photo : ANI

Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी के दफ्तर का पता बदल गया है। अब पार्टी का नया ऑफिस पंडित रविशंकर शुक्ला लेन के बंगला नंबर 1 होगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रविवार को आम आदमी पार्टी कार्यालय पूरी तरह से नए पते पर शिफ्ट हो गया है। साथ ही, आप ने राउज एवेन्यू मुख्यालय को भी खाली कर दिया है।

बात दें, दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद केंद्र ने पिछले महीने नई दिल्ली में रविशंकर शुक्ला लेन के बंगला नंबर 1 में आप को एक नया कार्यालय आवंटित कियाथा। इससे पहले आप का पार्टी ऑफिस राउज एवेन्यू कोर्ट परिसर में चल रहा था।

सुप्रीम कोर्ट ने दी थी मोहलत

बता दें, जून महीने में सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी को मोहलत देते हुए 10 अगस्त तक राउज एवेन्यू परिसर को खाली करने का आदेश दिया था। इससे पहले आप को 15 जून तक परिसर खाली करना था, हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस आदेश पर रोक लगा दी थी।

क्या है मामला?

दरअसल, दिल्ली के बंगला नंबर 206 में राउज एवेन्यू में आम आदमी पार्टी का कार्यालय चल रहा था। यह परिसर 2020 में ही दिल्ली हाईकोर्ट को जिला अदालत के विस्तार के लिए आवंटित किया जा चुका है। हालांकि, अबतक यहां आम आदमी पार्टी का कार्यालय स्थित था। इसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article