दिल्ली

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में आज मंडराएंगे बादल, यूपी में मौसम शुष्क, पहाड़ों पर आज से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ आज सक्रिय होने से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में इसका प्रभाव देखने को मिलने वाला है। इससे जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल जैसी पहाड़ी राज्यों में 14 मार्च तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं यूपी, दिल्ली, जैसे राज्यों में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। साथ ही होली पर इन राज्यों में बारिश के भी आसार हैं।

Image

आज का मौसम

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में ठंड का मौसम लगभग विदा हो चुका है। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास होने लगा है। वहीं रात में मौसम हल्का ठंडा बना हुआ है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच चुका है। यूपी, राजस्थान, बिहार जैसे राज्यों में भी तापमान ऊपर चढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ आज सक्रिय होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से पहाड़ों पर फिर से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है। वहीं मैदानी इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान में कमी देखने को मिल सकती है।

दिल्ली में आज आंशिक रूप से छाएंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैँ। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रह सकता है। होली के दिन दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। राजधानी में शनिवार को मौसम शुष्क रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक 31.3 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान सबसे अधिक तापमान रिज एरिया में 32.3 डिग्री रहा।

यूपी में होली पर होगी बारिश

उत्तर प्रदेश में भी होली पर रंगों के साथ बदरा बदर सकते हैं। मौसम विभाग ने आज यूपी में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। 10 से 13 मार्च के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश के आसार जताए गए हैं। 13 मार्च को 12 जिलों में बारिश का अनुमान जताया गया है। इस दौरान हल्की से मध्मय हवाएं भी चल सकती हैं जिससे ठंड का एहसास भी होगा। होली के बाद गर्मी बढ़ने की संभावना है।

हिमाचल और उत्तराखंड में मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश में फिर से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू होने वाला है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में आज से 5 दिनों तक मौसम बिगड़ा रह सकता है। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश हो सकती है। वहीं उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में तीखी धूप भी खिल रही है। आज भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सोमवार से ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जिससे तापमान में भी गिरावट के आसार हैं।

जम्मू-कश्मीर में फिर ठंड करेगी परेशान

जम्मू कश्मीर में भी पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल सकता है। जिससे 10 से 14 मार्च तक मौसम में बदलाव देखने को मिल कता है। इस दौरान घाटी और ऊंचे इलाकों में एक बार फिर से बर्फबारी होने के आसार हैं। जिससे तापमान में कमी आएगी और कोल्ड डे जैसी स्थिति दिन में रहेगी। इससे एक बार फिर कड़ाके की ठंड का एहसास होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article