दिल्ली

Delhi Weather: दिल्ली में बदला मौसम का अंदाज; तेज हवाओं, उमस और बिखरी बूंदों के बीच जून का स्वागत

1 June 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम): दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के बावजूद गर्मी और उमस बनी हुई है। आगामी दिनों में बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 3 और 4 जून को मध्यम से तेज बारिश के दौरान तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं और बिजली गिरने के खतरे को लेकर सावधानी बरतने की चेतावनी दी है।

Image

दिल्ली में आज के मौसम की अपडेट

Photo : Times Now Digital

1 June 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम): दिल्ली में तेज हवाओं के बावजूद गर्मी का असर बना हुआ है, जिससे उमस लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मौसम के मुताबिक, शनिवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक रंग बदला, जिससे नोएडा में बादल छाने लगे और हवा तेज चलने लगी। दिल्ली के प्रगति मैदान में सबसे तेज, 48 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली और हल्की बारिश भी दर्ज की गई। इस समय नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद में तापमान लगभग 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

रविवार, 1 जून 2025 को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, साथ ही कई क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच सकता है। 3 जून को दिल्ली में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके दौरान बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक रहेगा। वहीं, 4 जून को भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, जहां तापमान 36 डिग्री तक रह सकता है और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं और बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए लोगों को खुले में निकलने से बचने की चेतावनी दी है।

दिल्ली में तापमान का हाल

दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 194 रहा। नोएडा और गाजियाबाद में तापमान 37/26 डिग्री सेल्सियस रहा, जहां AQI क्रमशः 131 और 138 रहा। गुरुग्राम में भी तापमान 37/27 डिग्री सेल्सियस रहा, और वहां AQI 147 दर्ज किया गया। फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता सबसे अधिक प्रभावित रही, जहां AQI 221 रहा, जबकि तापमान 37/27 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, ग्रेटर नोएडा में तापमान 37/26 डिग्री सेल्सियस रहा और AQI 137 दर्ज किया गया। इन आंकड़ों से पता चलता है कि क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में वायु गुणवत्ता और तापमान में हल्का अंतर देखा जा सकता है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

दिल्ली एनसीआर में जून की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ होने की संभावना है। अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री से गिरकर 31-32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। स्काईमेट की रिपोर्ट के मुताबिक, 4 जून तक रुक-रुक कर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 5 और 6 जून को बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तापमान 31 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है और पूरे क्षेत्र में 40 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंचेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदी author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!