दिल्ली-एनसीआर में थमा तेज हवाओं को दौर, यूपी-बिहार में आसमान से बरसेगी आग, जानें कैसा रहेगा हरियाणा-राजस्थान में मौसम का हाल
साइक्लोन सर्कुलेशन के चलते बीते कुछ दिनों से दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल रहा था। लेकिन अब तेज हवाओं का सिलसिला थम सा गया है। आज से उत्तर भारत के राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। यहां तेज गर्मी से लोग परेशान होते दिखेंगे। मौसम विभाग की मानें तो अब गर्मी से राहत मानसून की दस्तक के बाद ही मिलेगी।
दिल्ली-एनसीआर में थमा तेज हवाओं को दौर, यूपी-बिहार में आसमान से बरसेगी आग, जानें कैसा रहेगा हरियाणा-राजस्थान में मौसम का हाल
राजस्थान में कल से शुरू होगा लू का कहर
बिहार में बारिश-ठनके का ऑरेंज अलर्ट
राजस्थान में खत्म हुआ बारिश का दौर
जैसलमेर में पारा 40 पार
दिल्ली में पूरे सप्ताह बादलों की आवाजाही
नोएडा में बढ़ी गर्मी
हिमाचल प्रदेश में जारी आंधी- बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग की ने हिमाचल प्रदेश में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर को छोड़कर पूरे प्रदेश में आज तेज हवाओं के साथ बारिश की बौछार होने की संभावना जताई गई है।
हरियाणा में मौसम का हाल
चक्रवाती परिसंचरण के कारण हरियाणा के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। कई स्थानों पर तेज हवाओं का दौर देखने को मिल रहा है तो वहीं कई इलाकों में बादलों की आवाजाही जारी है। इस बीच कहीं-कहीं बारिश की बौछार होने की संभावना जताई गई है।
राजस्थान में बारिश का दौर जारी
राजस्थान में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। बताया जा रहा है कि आगामी दो से तीन दिनों तक प्रदेश में झमाझम बारिश होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मानसून से पहले प्री-मानसून बारिश से राजस्थान भीगा हुआ है।
बिहार में फिर शुरू होगी गर्मी
बिहार में मौसम की चाल एक बार फिर बदलने लगी है। तेज हवाओं और बारिश के बाद अब यहां गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की मानें तो बिहार में मानसून की दस्तक 12 से 15 जून के बीच हो सकती है। लेकिन तब तक प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा।
यूपी में थमा बारिश और हवाओं का सिलसिला
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज से यूपी में तेज हवाओं और बारिश का दौर थम जाएगा। तापमान में वृद्धि के साथ गर्मी बढ़नी शुरू होगी और एक बार फिर यूपी में मानसून से पहले गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा।
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी गर्मी
दिल्ली-एनसीआर में मौसम की चाल बदलने लगी है। यहां गर्मी का प्रकोप एक बार फिर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 6 जून से 10 जून तक राजधानी का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। उसके बाद मानसून की दस्तक होगी।
