दिल्ली

Delhi: दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना, घर में सो रहा था परिवार, तीन बदमाश आए और फूंक डाला आशियाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2023, 05:02 PM IST

Delhi: दिल्‍ली के भजनपुरा इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर तीन बदमाशों ने एक घर में आग लगा जलाने की कोशिश की। घटना के समय पूरा परिवार घर के अंदर ही सो रहा था। गनीमत यह रही कि, आग जब तक पूरे घर में फैलती परिवार को बचकर भागने का मौका मिल गया।

Image

घर में आग लगाने की कोशिश करते आरोपी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • देर रात को तीन बदमाश ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंचे थे आग लगाने
  • सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई आग लगाने की यह पूरी घटना
  • तीनों आरोपियों की अभी तक नहीं हो सकी पहचान, जांच जारी

Delhi: दिल्‍ली के भजनपुरा इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक घर में पूरा परिवार सो रहा था और बाहर से तीन बदमाशों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। गनीमत यह रही कि, आग जब तक पूरे घर में फैलती परिवार को बचकर भागने का मौका मिल गया। इस आग में घर के आलावा पास में खड़ी दो बाइक भी पूरी तरह जल गई। आग लगाने की यह पूरी घटना सात जनवरी की रात की है। इस वारदात का सीसीटीवी वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के पीड़ित नफीस की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपी फरार बताये जा रहे।

शिकायतकर्ता नफीस ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि, वह अपने परिवार के साथ विजय पार्क इलाके में रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां और एक बेटा है। नफीस के अनुसार, बीते सात जनवरी की रात को वह अपने परिवार के साथ घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। देर रात घर में धुआं भरने से जब उनकी आंख खुली, तो देखा आग लगी है। जिसके बाद उन्होंने पूरे परिवार को लेकर बाहर भागे और घटना की जानकारी दमकल विभाग और पुलिस को दी। इस दौरान मौके पर पड़ोसी भी एकत्रित हो गए और कड़ी मशक्‍कत से आग पर काबू पाया।

सीसीटीवी फुटजे में दिखे आग लगाते हुए

नफीस ने बताया कि इस घटना के बाद जब घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो दहल गए। फुटेज में दिख रहा है कि, तीन युवक पैदल ही चलते हुए आते हैं। उनके पास डिब्‍बों में भरा हुआ ज्वलनशील पदार्थ है। वे उनके दरवाजे पर उसका छिड़काव कर आग लगा देते हैं। आग की लपटे उठने के बाद सभी आरोपी वहां से भाग जाते हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आग लगाने वाले बदमाश कौन थे और उन्होंने वारदात को क्यों अंजाम दिया, इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल सका है। सभी आरोपियों ने अपने चेहरों को ढक रखा था। जिसकी वजह‍ से उनकी पहचान में मुश्किल हो रही है। हालांकि जांच की जा रही और आरोपियों को जल्‍द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article