दिल्ली

Delhi: जहांगीरपुरी से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों के घर से मिला हथगोला और खून के धब्बे, नाले से लाश बरामद

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 15, 2023, 12:29 AM IST

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने आतंकवादी संगठनों से संबंधों और जघन्य अपराधों में शामिल होने के आरोप में जगजीत सिंह उर्फ जग्गा (29) और नौशाद को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने बताया कि आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Image

दिल्ली से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

Photo : ANI

आतंकवादी संगठनों से संबंध होने के संदेह में गिरफ्तार किए गए दो लोगों के किराए के मकान से दिल्ली पुलिस ने दो हथगोले और भलस्वा डेरी इलाके से एक क्षतविक्षत शव बरामद किया है। इससे पहले दिन में पुलिस ने बताया था कि उनके आवास से मानव रक्त के निशान भी मिले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस तथा फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) का एक दल शुक्रवार शाम को आरोपियों के घर गया था। सूत्रों ने बताया कि वहां मानव रक्त के निशान मिले थे। संदेह है कि उन्होंने घर में किसी की हत्या की होगी और बाद में शव के टुकड़े करके उसे ठिकाने लगा दिया होगा। उन्होंने कहा कि आरोपियों की खुलासे के बाद पुलिस को भलस्वा डेरी इलाके में एक नाले से शव मिला है। आरोपियों के पड़ोसियों ने मीडिया को बताया कि वे लोग दिवाली के आस पास घर में आए थे और उन्हें यदा-कदा ही घर से बाहर देखा जाता था।

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने आतंकवादी संगठनों से संबंधों और जघन्य अपराधों में शामिल होने के आरोप में जगजीत सिंह उर्फ जग्गा (29) और नौशाद को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने बताया कि आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। नलवा ने कहा- "जांच के दौरान हुए खुलासों के बाद दोनों आरोपी पुलिस दल को भलस्वा डेरी स्थित श्रद्धानंद कॉलोनी में अपने किराए के मकान में लेकर गए, जहां से दो हथगोले बरामद किए गए।"

उन्होंने कहा कि एफएसएल दल को मानव रक्त के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने बताया था कि आरोपियों के पास से तीन पिस्तौल और 22 कारतूस बरामद किए गए थे।

इसने कहा था कि जग्गा के कनाडा में रह रहे एक खालिस्तानी आतंकवादी से संबंध होने का संदेह है। पुलिस ने बताया था कि नौशाद आतंकवादी संगठन हरकत उल-अंसार से जुड़ा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article