खराब मौसम के चलते दिल्ली में 14 फ्लाइट्स डाइवर्ट, Delhi Airport ने जारी की एडवाइजरी; IMD का अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को मूसलाधार बारिश के बाद मौसम विभाग ने तात्कालिक अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर कुल 14 फ्लाइट्स डाइवर्ट की गई हैं और पैसेंजर एडवाइजरी जारी हुई है।

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (NCR) में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली है। आसमान में छाए काले बादलों के बीच कई इलाकों में जोरदार बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। हालांकि, अचानक शुरू हुई मूसलाधार बारिश और खराब विजिबिलिटी के कारण हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। दिल्ली एयरपोर्ट के सूत्रों ने टाइम्स नाउ को बताया कि खराब मौसम के कारण कुल 14 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा है, जिनमें 2 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल हैं। इनमें से 11 उड़ानों को जयपुर, 2 को चंडीगढ़ और 1 उड़ान को लखनऊ भेजा गया है। बदलते मौसम को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लगभग सभी हिस्सों के लिए तात्कालिक अलर्ट जारी किया है।

Delhi Airport Flight Diversion

खराब मौसम के चलते 6 फ्लाइट्स डाइवर्ट (सांकेतिक चित्र)

दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की पैसेंजर एडवाइजरी

खराब मौसम के चलते उड़ानों के प्रभावित होने के बाद दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

End of Feed