शहर

Mayur Vihar News: पूर्वी दिल्ली में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mayur Vihar Delhi News Today: पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक युवक की लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हैं।

Image

CCTV में दिख रहे हमलावर

Mayur Vihar Delhi News Today: राजधानी दिल्ली के पूर्वी जिले से रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाली खूनी वारदात सामने आई है। न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र के मयूर विहार फेज-3 इलाके में तड़के लगभग 4 से 5 बजे के बीच दो हमलावरों ने एक अज्ञात व्यक्ति पर लाठी-डंडों ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, सीनियर अफसर और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

यह खौफनाक वारदात मयूर विहार फेज-3 स्थित एक स्थानीय विधायक (MLA) के कार्यालय के ठीक सामने और दुर्गा मंदिर के पास अंजाम दी गई।

तड़के हुए इस अचानक हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने पीड़ित पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही न्यू अशोक नगर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटना स्थल से खून के नमूने, फिंगरप्रिंट्स और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं।

दिल्ली पुलिस ने इलाके के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया है और उसे खंगाला जा रहा है। CCTV फुटेज के जरिए हमलावरों के भागने के रूट और उनकी पहचान स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।

Abhishek Raj
अभिषेक राजauthor

मैं अभिषेक राज वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हूँ, मैं टाइम्स नाउ नवभारत के लिए national crime इंवेस्टिगेशन और स्पेशल स्टोरी का काम देखता हूं। इससे पहले मैं ZEE न्यूज़ में crime और इन्वेस्टीगेशन विभाग में रिपोर्टर के पद पर तैनात था. मैंने ऑपरेशन मुख्यमंत्री, ऑपरेशन धर्ममंत्रण के स्लीपर सेल, ऑपरेशन किसान आंदोलन जीवी, श्रद्धा मर्डर केस, तुनिषा शर्मा आत्महत्या केस, हिमाचल बाढ़ त्रासदी, एल्विश यादव केस आदि जैसी कई स्टोरीज़ की हैं।

और पढ़ें
End of Article