शहर

Weather Updates: Delhi-NCR में बारिश रहेगी जारी या फिर से बढ़ेगी उमस, सुहाने मौसम के बीच IMD का बड़ा अपडेट

Delhi-NCR Weather Updates: दिल्ली में सोमवार को बारिश हुई। बारिश के बाद दिल्ली का मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली। इसके साथ ही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में अगले दिनों में बारिश को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। जानिए, क्या है आईएमडी का अपडेट।

Image

दिल्ली में बारिश।

Photo : IANS

Delhi-NCR Weather Updates: दिल्ली वासियों की सोमवार की मॉर्निंग गुड रही। सावन के पहले दिन सोमवार को कई इलाके में बारिश हुई। लाल किले, चांदनी चौक समेत कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई। कल तक दिल्ली में उमस पड़ रही थी, लेकिन आज करीब पूरे दिल्ली का मौसम सुहाना हो गया है। इसी बीच, आईएमडी ने मौसम को लेकर बड़ा अपडेट दिया है, जिसमें बताया गया है कि दिल्ली एनसीआर में आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश

दिल्ली में आज कई हिस्सों में बारिश हुई। इस दौरान उमस भरे मौसम से काफी राहत मिली। इससे पहले सोमवार सुबह मौसम विभाग ने कहा कि पूरे दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश, हल्की गरज-चमक की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

दिल्ली में तापमान गिरा

इसके अलावा बारिश होने की वजह से दिल्ली के तापमान में कमी आई और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, ये सामान्य से दो डिग्री अधिक है। बताया गया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में सुहाने मौसम के बीच आईएमडी ने बताया है कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश हो सकती है, जिससे मौसम सुहाना बना रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में 22 जुलाई से 26 जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

delhi imd weather

दिल्ली मौसम की जानकारी।

दिल्ली में कल का मौसम

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में कल का मौसम भी अच्छा रहने वाला है। यानी कि बारिश का दौर जारी रहने वाला है। बताया गया कि दिल्ली में मंगलवार को भी बारिश होगी और दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अलग-अलग हिस्सों में रुक रुककर बारिश होगी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!