शहर

दिल्ली एनसीआर एक्यूआई 30 Dec 2025: भीषण ठंड और कोहरे के साथ प्रदूषण का कहर जारी, 400 के पार गंभीर श्रेणी में पहुंचा दिल्ली एनसीआर एक्यूआई

Delhi-NCR Ka AQI 30-Dec-2025: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, कोहरे के साथ प्रदूषण भी तेजी से बढ़ रहा है। हवाओं की गति कम होने के साथ शहर का एक्यूआई एक बार फिर मोडरेट से छलांग लगाकर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया जा रहा है।

Image

दिल्ली में बढ़ी ठंड (फोटो | PTI)

Photo : PTI

Delhi-NCR Ka AQI (दिल्ली-एनसीआर प्रदूषण) 30-Dec-2025: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों शहर का एक्यूआई गिर कर 300 के नीचे पहुंच गया था। लेकिन हवाओं की गति कम होने के बाद एक बार फिर एक्यूआई गंभीर श्रेणी मे पहुंच गया। सुबह की रिपोर्ट में शहर का एक्यूआई एक बार फिर 300 के पार दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार शाम को एक्यूआई 400 के पार बना हुआ था। दिल्ली की हवा अभी भी जहरीली बनी हुई है। शहर स्मॉग की सफेद चादर में लिपटा हुआ है। हर तरफ स्मॉग की मोटी परत देखने को मिल रही है। स्थिति को देखते हुए आने वाले दिनों में भी प्रदूषण से राहत मिलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

दिल्ली में जहरीली हवाओं का दौर बरकरार

दिल्ली की ठंड और कम गति में चल रही हवाओं के कारण एयर पॉल्यूशन वापस बढ़ना शुरू हो गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई सुबह 10 बजे 389 दर्ज किया गया है, जो कल (सोमवार, 30 दिसंबर) शाम 4 बजे 401 दर्ज किया गया था। कल की तुलना में सुबह के समय थोड़ी कमी दर्ज की गई है, लेकिन दिन तक वापर एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली के आनंद विहार का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में 450 दर्ज किया गया है, जबकि सबसे कम एनएसआईटी द्वारका 276 रिकॉर्ड किया गया है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने दिल्ली में आज घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। शहर में सुबह की शुरुआत कोहरे की सफेद चादर के साथ हुई। कई क्षेत्रों में विजिबिलिटी 100 मीटर नजर आई तो कुछ इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। ऐसी स्थिति में सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। वाहनों की गति थम गई। साथ ही शहर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और शीतलहर ने इसे और बढ़ा दिया है। हाथ कुछ सेकेंड में ठंडे हो जा रहे हैं और लोगों को गर्म कपड़ों की लेयर्स में भी ठिठुरता हुआ देखा जा रहा है। कोहरे के बीच सूरज देवता भी दर्शन कम ही दे रहे हैं। बादलों और कोहरे के बीच आज भी दिल्ली-एनसीआर में धूप कम ही नजर आएगी। धूप की गुनगुनाहट से मिलने वाली राहत के लिए दिल्लीवासी तरसते रह जाएंगे।

नोएडा-गाजियाबाद में एक्यूआई?

दिल्ली के सटे नोएडा और गाजियाबाद में भीषण ठंड का कहर जारी है। शहर में स्मॉग की मोटी परत देखने को मिल रही है। दिल्ली की तरह ही गाजियाबाद और नोएडा में भी एयर क्वालिटी खराब श्रेणी में बरकरार है। जानकारी के अनुसार, नोएडा के एक्यूआई सुबह 398 खराब श्रेणी में और गाजियाबाद के एक्यूआई भी खराब श्रेणी में 393 दर्ज किया गया है।

गुरुग्राम और फरीदाबाद में एक्यूआई?

गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम विभाग ने शीतलहर के साथ घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच शहर में प्रदूषण भी तेजी से पैर पसार रहा है। हवाओं की गति धीमी होने से गुरुग्राम और फरीदाबाद के एक्यूआई में भी इजाफा हुआ है। गुरुग्राम का एक्यूआई सुबह 297 और फरीदाबाद का एक्यूआई 244 दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में अगर बारिश होती है या हवाओं की गति में वृद्धि होती है तो एक्यूआई में कमी आ सकती है, नहीं तो इसमें वृद्धि होगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article