​दिल्ली मेट्रो के इस कॉरिडोर पर आगे बढ़ी फाइल, पराठे खाने मुर्थल जाना होगा आसान​

Delhi Metro, दिल्ली की लाइफलाइन है और दिल्ली व NCR के तमाम इलाकों तक रोज लाखों यात्रियों को पहुंचाती है। दिल्ली-NCR के लोगों को मुर्थल के पराठे भी खूब भाते हैं और वे अक्सर पराठों का लुत्फ लेने के लिए यहां पहुंच जाते हैं। अब दिल्ली मेट्रो ने भी आपको मुर्थल के मुहाने तक पहुंचाने का प्लान बना लिया है। चलिए जानते हैं -

Authored by: दिगपाल सिंहUpdated Dec 17 2025, 10:28 IST
​ये लाइन पहुंचाएगी मुर्थल तक!​01 / 08

​ये लाइन पहुंचाएगी मुर्थल तक!​

​दिल्ली मेट्रो फेज-IV के तहत रिठाला–बवाना–नरेला–कुंडली मेट्रो कॉरिडोर के लिए लंबे समय से रुकी हुई प्रक्रिया अब आगे बढ़ गई है। ​

​उपराज्यपाल ने दी मंजूरी​02 / 08

​उपराज्यपाल ने दी मंजूरी​

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) को दिल्ली जल बोर्ड (DJB) की जमीन आवंटित करने की मंजूरी दे दी है।

​रिठाला से रोहिणी रास्ता साफ​03 / 08

​रिठाला से रोहिणी रास्ता साफ​

उपराज्यपाल के इस निर्णय के बाद, रिठाला से रोहिणी सेक्टर-25 तक वायाडक्ट निर्माण का रास्ता साफ हो गया है, जिससे मेट्रो परियोजना में तेजी आने की उम्मीद है।

​DMRC को लीज पर मिलेगी जमीन​04 / 08

​DMRC को लीज पर मिलेगी जमीन​

DJB द्वारा DMRC को 50 वर्ग मीटर स्थायी भूमि (99 साल की लीज) और 1286 वर्ग मीटर अस्थायी भूमि (4 वर्षों के लिए) दी जाएगी। दूध जलेबी नहीं नशा है ये

​DMRC चुकाएगी इतनी राशि​05 / 08

​DMRC चुकाएगी इतनी राशि​

DMRC को इस जमीन के लिए कुल 75 लाख, 50 हजार, 353 रुपये का भुगतान करना होगा। यह मामला पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी सरकार के दौरान अनिर्णय और देरी के कारण अटका हुआ था।

​दिल्ली-हरियाणा कनेक्टिविटी बेहतर होगी​06 / 08

​दिल्ली-हरियाणा कनेक्टिविटी बेहतर होगी​

​रिठाला–कुंडली मेट्रो कॉरिडोर के कई लाभ होंगे, जैसे कि दिल्ली-हरियाणा कनेक्टिविटी में सुधार, ट्रैफिक और प्रदूषण में कमी, और 21 एलिवेटेड स्टेशनों के माध्यम से सार्वजनिक परिवहन बेहतर होगा।​

​नरेला के विकास में अहम होगा कॉरिडोर​07 / 08

​नरेला के विकास में अहम होगा कॉरिडोर​

​यह कॉरिडोर नरेला को एजुकेशन हब और स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करने में भी मदद करेगा। एलजी वीके सक्सेना की मंजूरी के बाद, यह परियोजना अब तेजी से आगे बढ़ेगी, इससे उत्तर-पश्चिम दिल्ली के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।​

​मुर्थल के पराठों तक मेट्रो​08 / 08

​मुर्थल के पराठों तक मेट्रो​

दिल्ली मेट्रो के कुंडली तक पहुंचने से मुर्थल पराठे खाने के लिए जाने वालों को भी सुविधा होगी। क्योंकि कुंडली से मुर्थल में अमरीक सुखदेव ढाबा की दूरी मात्र 21 किमी रह जाती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!