शहर

दिल्ली का मौसम (24 May 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में गर्मी का टॉर्चर, लू के थपेड़ों से अभी नहीं मिलेगी राहत; IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24 May 2026: दिल्ली-एनसीआर में पिछले 5 दिनों से लू और भीषण गर्मी सता रही है। मौसम विभाग ने आज भी लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Image

delhi Weather

दिल्ली में आज का मौसम (24 May 2026): दिल्लीवासियों को इस बार मई में ही जून जैसी प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 5 दिनों से राजधानी में भयंकर गर्मी पड़ रही है और लू का प्रकोप भी लगातार जारी है। हालांकि शनिवार को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। इस दौरान सुबह के समय कई इलाकों में बादलों की आवाजाही देखने को मिली। जिसके बाद धूल भरी आंधी भी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली दो दिन हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान रात के समय भी गर्म हवाओं के थपेड़े जारी रहने की संभावना है।

दिल्ली में 24 मई को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। दोपहर में कड़ाके की धूप निकली रहेगी, साथ ही गर्म हवाएं चलने के भी आसार हैं। जिसकी रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। बीच-बीच में हवाओं की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधितकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है।

दिल्ली में अगले 7 दिन मौसम का हाल

दिल्ली में सोमवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान लू का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। जिसके बाद अगले तीन दिन हीटेवव का येलो अलर्ट है। इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान भी 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली में अगले 7 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। दिन के साथ-साथ रात के समय भी भीषण गर्मी का एहसास हो सकता है। दिन में तेज धूप और लू चलते लोगों को बेवजह घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही पर्याप्त पानी पीने, धूप में सिर ढंक कर चलने और लू से बचाव के तरीके अपनाने की भी सलाह दी गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें