शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (24 May 2026) UP Weather Today: लू के थपेड़ों से तप रहा यूपी, इन जिलों में रेड अलर्ट; मई में सता रही जून जैसी गर्मी!

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24 May 2026: यूपी में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार जारी है। बांदा एक बार फिर सबसे गर्म जिला दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने आज लू को लेकर 10 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी भी दी गई है।

Image

UP Weather

यूपी में आज का मौसम (24 May 2026): उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार जारी है। शनिवार को यूपी का सबसे गर्म जिला एक बार फिर बांदा दर्ज हुआ, जहां का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके बाद प्रयागराज में 46 और झांसी में 44.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। यूपी के लोगों को आज भी लू और गर्मी से राहत के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने आज 10 जिलों में भीषण लू चलने को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 23 जिलों में ऑरेंज और 21 जिलों में लू का येलो अलर्ट है। हालांकि इस दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई। जिनमें गाजियाबाद, मेरठ समेत 24 जिले शामिल हैं।

यूपी में आज किन जिलों में लू का अलर्ट

  • रेड अलर्ट - प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और संत रवि दास नगर।
  • ऑरेंज अलर्ट - कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, कन्नौज, सुलतानपुर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, हमीरपुर, महोबा, झांसी,औरैया, जालौन और ललितपुर।
  • येलो अलर्ट - लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, मेरठ, अलीगढ़ और कासगंज।

यूपी में आज कहां होगी आंधी-बारिश?

मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, रामपुर और संभल।

यूपी में क्यों पड़ रही इतनी गर्मी?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पाकिस्तान के बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से गर्म और शुष्क हवाएं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों तक सीधे पहुंच रही हैं। जिसके कारण मई महीने में ही लोगों को जून जैसी भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर, मणिपुर की तरफ से उत्तरी यूपी तक एक ट्रफ लाइन एक्टिव है। इसके प्रभाव से पूर्वी हवाएं यानी पुरवाई चल रही हैं। जिसके कारण लोगों को वास्तविक तापमान से करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्मी महसूस हो रही है। फिलहाल मौसम के हालात को देखते हुए गर्मी और लू से जल्द राहत मिलने की संभावना नहीं है।

यूपी में कहां हुई बारिश?

यूपी में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर जारी रहा। हालांकि इस दौरान कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश भी दर्ज की गई। शनिवार को गाजियाबाद में सुबह के समय हल्की बारिश हुई। मथुरा में भी सुबह तेज गर्मी रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। इस दौरान धूलभरी आंधी के साथ छिटपुट बूंदाबांदी दर्ज हुई। आगरा में भी शाम के समय आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार मध्य असम में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसके प्रभाव से दिल्ली से सटे जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article