शहर

दिल्ली का मौसम (19 May 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली में अगले 4 दिन भारी! आज से लू का वार शुरू, IMD का बड़ा अलर्ट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19 May 2026: दिल्ली में आज से चार दिनों तक लू का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Image

delhi weather today

दिल्ली में आज का मौसम (19 May 2026): दिल्ली-NCR में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। सोमवार को राजधानी में इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। इस दौरान कई इलाकों में 44 डिग्री के पार तापमान पहुंच गया। अगले 4 दिन गर्मी का और प्रचंड रूप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आज से 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को दिन में गर्म हवाओं के थपेड़े झेलने पड़ सकते हैं। साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। कहीं-कहीं दिन का पारा 45 डिग्री पार भी पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को दिन में घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में आज लू का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में लू का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान दोपहर में गर्म और शुष्क हवाएं चलने की संभावना है। जिसकी रफ्तार 15 से 25 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। बीच-बीच में हवाओं की रफ्तार 35 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। धूप और लू के चलते ज्यादा गर्मी महसूस हो सकती है। शाम के समय भी लू जैसे हालात बने रहने की संभावना है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में सबसे गर्म दिन

सोमवार को दिनभर सूरज ने अपने तेवर दिखाए। कड़ाके की धूप ने लोगों के पसीने छुड़ाए। पूरे दिन गर्म हवाएं भी चलती रहीं, जिससे लू जैसी स्थिति महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री कम 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान लोदी रोड का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री, पालम का 43.5 डिग्री, रिज का 44.6 डिग्री और आया नगर का 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article