दिल्ली में आज का मौसम (18 Jan 2026): दिल्ली-एनसीआर इन दिनों घने कोहरे की चादर में कैद है। सुबह के समय इतना घना कोहरा छा रहा है, कुछ दूरी पर देखना भी मुश्किल हो रहा है। शनिवार को भी राजधानी में ऐसा ही आलम देखने को मिला। घने कोहरे के कारण कई इलाकों में विजिबिलिटी लगभग शून्य तक पहुंच गई। जिसके कारण सड़क पर आवाजाही प्रभावित हुई। दिल्ली में ठंड भी जबरदस्त पड़ रही है। सुबह-शाम सर्द हवाओं के कारण लोगों को कंपकंपी महसूस हो रही है। हालांकि दिन में फिलहाल धूप निकलने के कारण ठंड से राहत बनी हुई है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली में कैसा मौसम रहने वाला है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि दिन में कोहरा छंट जाएगा। इस दौरान आंशिक तौर पर बादल भी छाए रह सकते हैं। जिस कारण दिन में धूप-छांव का खेल भी देखने को मिल सकता है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है।
दिल्ली में 5 डिग्री से नीचे तापमान
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत तापमान से 3.2 डिग्री कम है। सुबह नौ बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई। IMD के अनुसार आने वाले दिनों में राजधानी में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। वहीं तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा सकता है। 21 जनवरी तक दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय कोहरा रहने की भी संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है।
