दिल्ली का मौसम (14 June 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, अब उमस और गर्मी का डबल अटैक, जानें आज का मौसम

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14 June 2026: दिल्ली-NCR में बारिश थमने के बाद उमस भरी गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है।

दिल्ली में आज का मौसम (14 June 2026): दिल्ली-एनसीआर इन दिनों उमस भरा मौसम बना हुआ है। बीते दो दिनों के दौरान हुई बारिश और आंधी के चलते तपिश से तो राहत मिली। लेकिन अब लोगों को चिपचपाहट भरी गर्मी सता रही है। हालांकि अब बारिश पर फिर से ब्रेक लग गया है और एक बार फिर से सूरज की तल्खी लोगों को भीषण गर्मी का एहसास दिलाएगी। मौसम साफ होने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जिसके बाद फिर से तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।

दिल्ली में 14 जून को मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। लेकिन बारिश होने के कोई आसार नहीं है। आज किसी तरह का कोई अलर्ट भी जारी नहीं किया गया है। दिन में तेज धूप निकलने की भी संभावना है। जिसके कारण तपिश और गर्मी का एहसास होगा। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। राजधानी के आसपास के जिलों में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

End of Feed