शहर

दिल्ली का मौसम (13 May 2026) Delhi Weather Today: बादलों ने ढकी दिल्ली की फिजा, अगले कुछ घंटों में बारिश के आसार; IMD का अलर्ट जारी

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13 May 2026: दिल्ली में आज सुबह अचानक मौसम बदल गया और बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Image

delhi Weather Today

दिल्ली में आज का मौसम (13 May 2026): दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह अचानक मौसम बदल गया है। दिन की शुरुआत ही बादलों के साथ हुई। आसमान में काले बादल छा गए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। जिससे मौसम ठंडा हो गया है। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने आज सुबह साढ़े 9 बजे से 11 बजे के बीच कुछ इलाकों हल्की बारिश या बूंदाबांदी की उम्मीद जताई है। बारिश का दायरा सीमित होने के कारण इसका प्रभाव सभी जगहों पर नहीं पड़ेगा।

दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी या बारिश होने की संभावना है। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। कहीं-कहीं पर हवाओं की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने शाम या रात के समय भी कुछ जगहों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना जताई है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में अगले 5 दिन मौसम का हाल

दिल्ली में बीते दो दिनों से मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया जा रहा है। लेकिन रविवार को राजधानी में कहीं भी बारिश नहीं हुई। लेकिन सोमवार को देर रात कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हुई। हालांकि दिन में तेज धूप निकली रही, जिससे गर्मी का एहसास हुआ। पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 14 मई को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। जिसके बाद 15 से 18 मई तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article