LIVE

Heat Wave Live Updates: बिहार में मानसून के बाद भी नहीं गर्मी से राहत, यूपी में मथुरा और अलीगढ़ में भी चलेगी लू; जानें अपने शहर का हाल

Varsha KushwahaUpdated Jun 24, 2024, 17:52 IST
Heat Wave Live Updates: बिहार में मानसून के बाद भी नहीं गर्मी से राहत, यूपी में मथुरा और अलीगढ़ में भी चलेगी लू; जानें अपने शहर का हाल

Heat Wave Live Updates: बिहार में मानसून के बाद भी नहीं गर्मी से राहत, यूपी में मथुरा और अलीगढ़ में भी चलेगी लू; जानें अपने शहर का हाल

Heat Wave Delhi, Gurgaon, Noida, Ghaziabad, Faridabad, NCR Heat Wave Alert Highlights Updates: बारिश से मिली कुछ दिन की राहत के बाद यूपी और बिहार के कई इलाकों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी के 9 तो बिहार के 19 और हरियाणा के 7 जिले ऐसे हैं जहां हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राजस्थान और झारखंड से सभी जिलों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। हीटवेव और मौसम को लेकर अन्य शहरों के समाचार इस प्रकार है -

JUN 24, 2024 16:39 IST

दिल्ली वालों उमस भरी गर्मी से नहीं राहत

दिल्ली में भीषण गर्मी के बाद लोगों को हीटवेव से तो राहत मिली है, लेकिन उमस भरी गर्मी से दिल्लीवासियों का हाल बेहाल है। विभाग के अनुसार दिल्ली में लू के आने की संभावना नहीं है। लेकिन, उसम भरी गर्मी से राहत के लिए दिल्ली को बारिश का इंतजार है।
JUN 24, 2024 16:34 IST

एमपी में बारिश की रफ्तार बढी

मध्य प्रदेश में बारिश का मौसम शुरू हो गया है। यहां 33 जिलों में बरसात एक्टिव है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों में पूरे एपमी में बारिश होने लगेगी।
JUN 24, 2024 15:02 IST

एमपी के इन जिलों आज होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, बड़वानी, देवास, धार, मांडू, बावनगजा और खरगोन में बिजली के साथ तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा शाजापुर, सीहोर, मंदसौर, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, धोलावाड़, बुरहानपुर, खंडवा, ओंकारेश्वर, बैतूल, सीधी और सिंगरौली में भी चमक के साथ बारिश के आसार हैं।
JUN 24, 2024 14:46 IST

मध्य प्रदेश में 4-5 दिन में मॉनसून पूरी तरह होगा सक्रिय

मध्य प्रदेश के दक्षिण पूर्वी जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने भोपाल समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आगामी 4-5 दिन में पूरे प्रदेश में मानसून अच्छी तरह सक्रिय हो जाएगा। बीते दिन जबलपुर में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है और मध्य प्रदेश का सबसे अधिक तापमान छतरपुर में रहा।
JUN 24, 2024 13:20 IST

असम में बाढ़ की स्थिति में आया आंशिक सुधार

असम में सोमवार को प्रमुख नदियों में जलस्तर के घटने से बाढ़ की स्थिति में आंशिक सुधार आया लेकिन अब भी दो लाख से अधिक लोग इस प्राकृतिक आपदा की वजह से बेहाल हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल राज्य के नौ जिलों में 2.07 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। जिन जिलों पर बाढ़ की मार पड़ी है, वे बजली, बारपेटा, विश्वनाथ, कछार, दारांग, गोलपाड़ा, कामरूप, करीमगंज और नलबाड़ी हैं। सबसे अधिक प्रभावित जिला करीमगंज है जहां एक लाख से अधिक लोग बाढ़ के कारण परेशान हैं। कछार में 50,000 तथा दारांग में करीब 30,000 लोग बाढ़ से बेहाल हैं। अधिकारियों के मुताबिक इस साल बाढ़, भूस्खलन एवं आंधी के चलते अबतक कुल 39 लोगों की जान चली गयी है।
JUN 24, 2024 11:50 IST

दक्षिण-पश्चिमी मानसून गुजरात में आगे की ओर बढ़ा: आईएमडी

दक्षिण-पश्चिमी मानसून दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में 11 जून को जल्दी पहुंचने और कई दिनों तक ठहर जाने के बाद रविवार को राज्य में आगे बढ़ गया। आईएमडी ने रविवार शाम अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले तीन-चार दिन में गुजरात तथा इससे सटे उत्तरी अरब सागर के कुछ और हिस्सों में पहुंचने के लिए मानसून को लेकर स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। आईएमडी ने अपने मौसम बुलेटिन में कहा, ‘‘दक्षिण-पश्चिमी मानसून अरब सागर, गुजरात राज्य के कुछ और हिस्सों, महाराष्ट्र के शेष हिस्से, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्से, ओडिशा के शेष हिस्से और झारखंड के कुछ हिस्से में आगे बढ़ गया है।’’
JUN 24, 2024 10:44 IST

दिल्ली में अगले 7 दिन तक आंधी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में आगामी 7 दिनों तक आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान कई इलाकों में बारिश की बौछार होगी तो वहीं कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जाएगी।
JUN 24, 2024 10:44 IST

दिल्ली में उमस भरी रही सुबह

दिल्ली में लोगों को सोमवार की सुबह उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। शहर में न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 67 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शहर में सामान्यतः बादल छाए रहने तथा गरज के साथ हल्की वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। राजधानी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
JUN 24, 2024 09:31 IST

राजस्थान में मॉनसून की एंट्री होगी लेट

राजस्थान में मॉनसून की एंट्री की सामान्य तारीख 25 जून मानी जाती है। पिछले तीन साल से यहां समय पर ही मॉनसून दस्तक दे रहा है। लेकिन मॉनसून धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। जिसके चलते राजस्थान में मॉनसून तीन दिन देरी से दस्तक दे सकता है। फिलहाल प्रदेश के कई जिलों में प्री मॉनसून की बारिश का दौर जारी है। लेकिन अभी तक यहां काफी कम बारिश हुई है। अब तक राजस्थान में कुल 33 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। लेकिन केवल 16.8 एमएम बारिश ही हुई है।
JUN 24, 2024 08:09 IST

दिल्ली में बारिश से लुढ़का पारा, आज भी बरसेंगे मेघ, येलो अलर्ट जारी

दिल्ली में लू को कहिए बाय-बाय! बारिश से लुढ़का पारा, आज भी बरसेंगे मेघ, येलो अलर्ट जारी
JUN 24, 2024 07:06 IST

Lucknow: लखनऊ के लोगों गर्मी से राहत देने आ रही बारिश

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार, 24 जून 2024 को युवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून यूपी के करीब आ गया है। जल्द ही यूपी में मानसून की एंट्री होगी और झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
JUN 24, 2024 06:42 IST

मंगलवार को UP के 9 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

कुछ दिनों की राहत के बाद यूपी के कई जिलों में एक बार फिर गर्मी बढ़ने के तैयार है। बारिश से मिली राहत के बाद मौसम विभाग ने मंगलवार को यूपी के 9 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इसमें मथुरा, अलीगढ़, महामायानगर, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और औरैया शामिल है।
JUN 24, 2024 05:53 IST

बिहार के 19 जिलों में जारी हीटवेव का अलर्ट

भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद,गया, पटना, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जुमई, नवादा, बेगूसराय, खागरिया, भागलपुर, मुंगेर और बांका जिले में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी है।
JUN 24, 2024 05:53 IST

हरियाणा के इन जिलों में जारी हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने हरियाणा के 7 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक और चकरी दादरी शामिल है। कुछ दिन के सुहावने मौसम के बाद के हीटवेव का अलर्ट लोगों के कम मुसीबत नहीं है।
JUN 24, 2024 05:52 IST

एमपी के 4 जिलों में भारी बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश के सभी जिलों में आंधी-तूफान और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। लेकिन एमपी के झाबुआ, अलीराजपुर,बड़वानी, बेतुल में आंधी के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
JUN 24, 2024 05:52 IST

गुजरात के द्वारका में भारी बारिश से जलभराव