Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में पड़ी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पर बादलों ने राहत की बूंदें बरसाईं है। यहां मॉनसून की दस्तक से पहले हुई बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। इसके साथ ही राजधानी लू भी विदा हो गई है। हालांकि पहले मौसम विभाग का अनुमान था कि सोमवार और मंगलवार को लू की वापसी हो सकती है। लेकिन नए पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में इस पूरे हफ्ते बादलों की आवाजाही के साथ ही बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा। इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 से 31 के आसपास रहने की संभावना है।
आज दिल्ली में आंधी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहने वाले हैं। राजधानी में आज मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को यहां गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। मॉनसून की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सप्ताहांत से पहले मॉनसून का आगमन हो जाएगा।
दिल्ली में पारा 40 डिग्री से नीचे
दिल्ली में रविवार को दिन में धूप रही। लेकिन बादलों की आवाजाही भी देखने को मिली। कई इलाकों में दोपहर में हल्की बारिश भी हुई। शाम साढ़े पांच बजे तक बारिश का आंकड़ा पालम में 6.9 मिमी, आयानगर में 1.2 मिमी, रिज में 0.8 मिमी, सफदरजंग पर 0.6 मिमी और पूसा में 0.5 मिमी रहा। रविवार को दिल्ली का तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 39.8 और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री रहा। दिल्ली के कुछ इलाकों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर भी दर्ज हुआ है। राजधानी में सबसे अधिक तापमान जाफरपुर का 41 डिग्री रहा। इसके अलावा पीतमपुरा का 40.8 डिग्री, पालम का 40.2 डिग्री और नजफगढ़ का 40 डिग्री दर्ज हुआ।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
