शहर

दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान: CAG रिपोर्ट होगी सदन में पेश, भ्रष्टाचार पर होगा कड़ा एक्शन

​शिक्षा मंत्री आशीष शुद्ध और कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कहा कि डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन ने शिक्षकों को किसी भी तरह की अतिरिक्त ड्यूटी सौंपने का कोई आदेश जारी नहीं किया है। सरकार ने दो टूक कहा कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को नकार दिया है, और अब रेखा सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। झूठ, भ्रम और राजनीतिक बयानबाजी के बजाय अब जवाबदेही और कार्रवाई का दौर शुरू हो चुका है।

Image

दिल्ली सरकार CAG रिपोर्ट करेगी सदन में पेश

Delhi CAG Report: दिल्ली में शिक्षकों की नियुक्ति और ड्यूटी को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम पर आज दिल्ली सरकार ने सख्त रुख अपनाया। शिक्षा मंत्री आशीष शुद्ध और कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कहा कि डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन ने शिक्षकों को किसी भी तरह की अतिरिक्त ड्यूटी सौंपने का कोई आदेश जारी नहीं किया है। सरकार ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी जानबूझकर झूठ और भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह कर रही है। मंत्रियों ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर शिक्षकों से जुड़ा कोई आदेश है तो AAP उसे सार्वजनिक करे।

आवारा कुत्तों को लेकर सर्कुलर, शिक्षकों की नहीं बल्कि अधिकारियों की जिम्मेदारी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया गया कि डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन द्वारा जो सर्कुलर जारी किए गए हैं, वे स्कूलों और स्टेडियमों में आवारा कुत्तों की रोकथाम और सुरक्षा उपायों से जुड़े हैं।

इन सर्कुलरों के तहत:

-स्कूलों, स्टेडियमों और कार्यालय प्रमुखों को जिम्मेदारी दी गई है।

-नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

-सुरक्षा उपाय और जागरूकता कार्यक्रम चलाने को कहा गया है।

-स्थानीय निकायों को अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरी कदम उठाने के आदेश दिए गए हैं।

-किसी भी शिक्षक को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपने का कोई आदेश नहीं है।

दिल्ली विधानसभा में पेश होगी CAG रिपोर्ट, कई बड़े खुलासों के संकेत

कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 5 जनवरी से शुरू होने वाले दिल्ली विधानसभा सत्र में CAG की अहम रिपोर्ट पेश की जाएगी।

इस रिपोर्ट में क्या है?

1. शीश महल से जुड़े खर्च और अनियमितताएं

2. दिल्ली जल बोर्ड में हुई गड़बड़ियां

3. दिल्ली की यूनिवर्सिटीज और हायर एजुकेशन में हुई अनियमितताएं

को सार्वजनिक किया जाएगा।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, अब कोई बख्शा नहीं जाएगा

सरकार ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि कोई भी अधिकारी अगर भ्रष्टाचार या रिश्वत में लिप्त पाया गया तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

'अब केजरीवाल सरकार जा चुकी है। जनता के साथ लेनदेन करने की पुरानी आदतें अब नहीं चलेंगी।'

पर्यावरण और प्रदूषण पर भी सरकार लाएगी प्रस्ताव

प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी बताया गया कि आगामी विधानसभा सत्र में पर्यावरण और प्रदूषण पर विशेष प्रस्ताव लाया जाएगा, जिस पर सदन में व्यापक चर्चा होगी।

दिल्ली की जनता ने बदलाव चुना, रेखा सरकार कर रही है काम

सरकार ने दो टूक कहा कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को नकार दिया है, और अब रेखा सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। झूठ, भ्रम और राजनीतिक बयानबाजी के बजाय अब जवाबदेही और कार्रवाई का दौर शुरू हो चुका है।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article