शहर

दिल्ली की रोड पर चलते-चलते अचानक जल उठी कार, चालक ने ऐसे बचाई जान; कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

उत्तर पूर्वी दिल्ली में भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार सुबह एक डिजायर कार में अचानक भयंकर आग लग गई। इंजन से धुआं उठते चालक समय रहते गाड़ी से बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

Image

दिल्ली में चलती कार में लगी आग

Delhi Car Fire: दिल्ली के वजीराबाद रोड पर भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। जहां एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। हालांकि समय रहते चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ी अनहोनी होने से टल गई। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि पूरी कार जलकर राख हो गई।

इंजन से धुआं उठता देख बाहर निकला चालक

यह घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है, जहां एक डिजायर कार कुछ ही देर में आग का गोला बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। जैसे ही चालक ने धुआं देखा, उसने तुरंत गाड़ी रोककर बाहर निकलने का फैसला किया। जिसके बाद कुछ ही मिनटों में धुएं के साथ आग की लपटें भी कार से उठने लगीं और देखते ही देखते पूरी कार को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

एक फायर टेंडर ने बुझाई आग

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी कार आग में जलकर राख हो गई। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों भी सुरक्षित दूरी पर हट गए। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद एक फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आई है।

हादसे में कोई जनहानि नहीं

स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर कार चालक समय रहते बाहर नहीं निकलता तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वाहन में आग लगने की असली वजह क्या थी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article