शहर

Delhi News: मोती नगर में सनसनीखेज वारदात, DDA पार्क में दो लोगों पर चाकू से हमला; एक की मौत

दिल्ली के मोती नगर इलाके में रविवार देर शाम डीडीए पार्क में चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई। जहां आपसी विवाद के चलते दो लोगों पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Delhi News: दिल्ली के मोती नगर इलाके में रविवार को चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जहां अज्ञात हमलावरों ने दो लोगों पर चाकू से वार किया। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह आपसी विवाद का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इलाज के दौरान शख्स की मौत

इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों को पुलिस को वारदात की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान एक शख्स ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पार्क को घेरकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरे शख्स का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में आपसी रंजिश को वारदात का कारण माना जा रहा है। हालांकि जांच के बाद ही हत्या की वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। उनकी पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

मृतकों की पहचान

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 16 वर्षीय जावेद के रूप में हुई है। वह कक्षा 9 का छात्र था और जखीरा अमर पार्क का रहने वाला था। वहीं घायल युवक की पहचान 25 वर्षीय दानिश के तौर पर हुई है। सूत्रों के मुताबिक दोनों लोगों के शरीर पर पीठ पर चाकू का घाव मिला है। परिजनों के अनुसार जावेद पढ़ाई-लिखाई में अच्छा था। उसका किसी ऐसे विवाद में फंसने का कोई कारण नहीं था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है। आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!