शहर

दिल्ली में IPL टिकटों की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा, 54 टिकट और कॉम्प्लिमेंट्री पास के साथ तीन गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आईपीएल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में आईपीएल टिकट, “Not For Sale” कॉम्प्लिमेंट्री पास और नकदी बरामद हुई है।

Image

IPL मैचों के बीच क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

IPL Ticket Black Marketing Delhi: देशभर में इन दिनों IPL का खुमार है। इसी बीच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आईपीएल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 54 आईपीएल मैच टिकट और 33 “Not For Sale” लिखे हुए कॉम्प्लिमेंट्री पास बरामद किए गए हैं। आरोपियों के पास से 25 हजार रुपये नकद भी मिले हैं। क्राइम ब्रांच के डीसीपी संजीव कुमार यादव ने बताया कि यह कार्रवाई एआरएससी (ARSC) टीम ने की। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर मान सिंह और इंस्पेक्टर सुंदर गौतम ने किया, जबकि पूरी कार्रवाई एसीपी संजय कुमार नागपाल की निगरानी में हुई।

जांच में क्या सामने आया?

पुलिस के मुताबिक 8 मई को दिल्ली गेट इलाके में सूचना मिली थी कि कुछ लोग आईपीएल टिकटों को ब्लैक में बेच रहे हैं। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने जाल बिछाकर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकीम, गुफरान उर्फ साजिद और मोहम्मद फैसल के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी खुद को डीडीसीए का अधिकृत प्रतिनिधि बताकर लोगों को धोखा देते थे। ये लोग “Not For Sale” वाले कॉम्प्लिमेंट्री पास करीब 20 हजार रुपये में बेचते थे, जबकि सामान्य टिकटों को उनकी असली कीमत से लगभग दोगुने दाम पर बेचा जाता था। टिकटों की कीमत मैच की डिमांड और खरीदार की प्रोफाइल देखकर तय की जाती थी।

हवाई यात्रा कर टिकटों की कालाबाजारी

पुलिस के अनुसार आरोपी अलग-अलग शहरों में होने वाले आईपीएल मैचों के दौरान हवाई यात्रा कर टिकटों की कालाबाजारी करते थे। जांच में यह भी पता चला है कि ये लोग स्टेडियम के अंदर ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वालों और जेबकतरों जैसे अपराधियों को भी महंगे टिकट उपलब्ध कराते थे। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में एफआईआर नंबर 121/2026 दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है जो आरोपियों को टिकट और कॉम्प्लिमेंट्री पास उपलब्ध कराते थे। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी पहले भी टिकट ब्लैक मार्केटिंग, धोखाधड़ी और जुए से जुड़े मामलों में शामिल रह चुके हैं।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

Vrindavan News: प्रेमानंद जी के शिष्य की मौत में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग पर मिले 5 टांके, आखिर किसने भरे घाव?

Vrindavan News: प्रेमानंद जी के शिष्य की मौत में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग पर मिले 5 टांके, आखिर किसने भरे घाव?

BHU में सुरक्षा और कर्फ्यू नियमों के खिलाफ सड़कों पर उतरीं छात्राएं, निकाला मशाल जुलूस; चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग

BHU में सुरक्षा और कर्फ्यू नियमों के खिलाफ सड़कों पर उतरीं छात्राएं, निकाला मशाल जुलूस; चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग