8 दिन में खुलेगा दिल्ली का बड़ा रोड प्रोजेक्ट, पूर्वी दिल्ली से AIIMS पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 15 मिनट

बस 8 दिन और, दिल्ली 3.5 किमी का एलिवेटेड रोड कॉरिडोर मिल जाएगा, जो पहले से मौजूद कॉरिडोर से मिलकर 9 किमी का सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाएगा और पूर्वी दिल्ली से AIIMS पहुंचना आसान बना देगा।

पूर्वी दिल्ली से साउथ दिल्ली जाने के लिए अभी अक्षरधाम से सराय काले खां होते हुए जाना पड़ता है। इसके अलावा मयूर विहार से डीएनडी होते हुए भी साउथ दिल्ली तक जा सकते हैं। पीक आवर्स में इन दोनों ही रूट पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक रहता है। लेकिन अब भारी ट्रैफिक की समस्या का समाधान जल्द होने जा रहा है। क्योंकि पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली को जोड़ने वाला बारापुरा एलिवेटेड कॉरिडोर फेज-3 जल्द ही खुलने जा रहा है। पूर्वी दिल्ली और साउथ दिल्ली के बीच रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए लंबे इंतजार के बाद आखिर यह सड़क परियोजना खुलने जा रही है।

barapullah flyover phase 3

29 सितंबर को होगा बारापुला फेज 3 का उद्घाटन

कब खुलेगा बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर फेज-3

आगामी 29 सितंबर को Barapullah Phase 3 को आम जनता के लिए खोलने की तैयारी है। यह एलिवेटेड कॉरिडोर लगभग 3.5 किमी लंबा है, जो पूर्वी दिल्ली में मयूर विहार फेज-1 से शुरू होकर सराय काले खां में मौजूदा बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर को जोड़ेगा। इस तरह मौजूदा बारापुला नेटवर्क से जुड़ने के बाद मयूर विहार से AIIMS की तरफ लगभग 9 किलोमीटर की सिग्नल-फ्री रोड मिल जाएगी। दिल्ली सरकार के अनुसार, इस रूट पर मयूर विहार से AIIMS तक सफर लगभग 15 मिनट में पूरा होने की उम्मीद है।

End of Feed