शहर

दिल्ली: तीन बड़े स्कूलों को बम की धमकी, मची अफरातफरी, तलाशी अभियान जारी

नई दिल्ली के कम से कम तीन निजी स्कूलों को गुरुवार सुबह बम की धमकी वाले ईमेल मिले, जिसके बाद कई एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

Image

दिल्ली में तीन स्कूलों को मिली बम की धमकी (ANI)

Delhi Schools Bomb Threat- नई दिल्ली के कम से कम तीन निजी स्कूलों को गुरुवार सुबह बम की धमकी वाले ईमेल मिले, जिसके बाद कई एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।इन स्कूलों में चाणक्यपुरी स्थित ब्रिटिश स्कूल और बाराखंभा स्थित मॉडर्न स्कूल शामिल हैं।

अधिकारी ने आगे बताया कि बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंच गए हैं और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारी ने आगे कहा, अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। हम तलाशी अभियान चला रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने कहा, चाणक्यपुरी स्थित संस्कृति स्कूल में आज सुबह बम की धमकी वाला एक ईमेल मिला। तलाशी अभियान के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। स्कूल में पुलिसकर्मी मौजूद।

खबर अपडेट की जा रही है....

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article