Amroha News: अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र के तिगरिया खादर गांव में युवाओं द्वारा किए जा रहे ट्रैक्टर स्टंट का खतरनाक सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस की तमाम सख्ती और कार्रवाई के बावजूद स्टंटबाजों के हौसले बुलंद हैं, और वे कानून को ताक पर रखकर जानलेवा करतब दिखाने में लगे हुए हैं।
कभी तेज रफ्तार में ट्रैक्टर दौड़ाते, तो कभी एक पहिए पर संतुलन बनाते ये युवक न सिर्फ अपनी बल्कि दूसरों की जान को भी जोखिम में डाल रहे हैं। इस स्टंटबाजी के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे न केवल स्थानीय प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं, बल्कि सुरक्षा उपायों की गंभीरता पर भी बहस छिड़ गई है।
