शहर

विदेश में रची थी कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की हत्या की साजिश, मास्टरमाइंड ने किए बड़े खुलासे; कौन है क्रिमिनल ऐशदीप?

बलाचौरिया की काफी समय से रेकी की गई थी और मोहाली के कब्बड्डी टूर्नामेंट के दौरान राणा बलाचौरिया को निशाना बनाने का फैसला किया गया था सब कुछ पहले से तय था और हत्या की साजिश को कामयाब करने के लिए ऐशदीप खासतौर पर रशिया से भारत आया था।

Image

विदेश में रची थी कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की हत्या की साजिश, मास्टरमाइंड ने किए बड़े खुलासे; कौन है क्रिमिनल ऐशदीप?

दिल्ली : कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की हत्या की साजिश विदेश पर बैठकर रची गई थी। पंजाब पुलिस की मानें तो इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड और हमलावरों का मुख्य हैंडलर ऐशदीप सिंह रशिया से खासतौर पर राणा बलाचौरिया की हत्या की साजिश रचकर भारत आया था और हत्या के प्लान को कामयाबी से एग्जीक्यूट करने के बाद मस्कट भागने की तैयारी में था, लेकिन पंजाब पुलिस को इसकी भनक लग गई और हत्याकांड के बाद वापिस रशिया भागते हुए दिल्ली एयरपोर्ट से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ऐशदीप सिंह बंबीहा गैंग से जुड़ा हुआ है। बंबीहा गैंग की तरफ से ऐशदीप ही राणा बलाचौरिया की हत्या का मास्टरमाइंड नियुक्त किया गया था। ऐशदीप सिंह ने ही हत्या की पूरी प्लानिंग की थी। बंबीहा गैंग के शूटरों का मेन हैंडलर भी ऐशदीप ही था।

बलाचौरिया की काफी समय से रेकी की गई थी और मोहाली के कब्बड्डी टूर्नामेंट के दौरान राणा बलाचौरिया को निशाना बनाने का फैसला किया गया था सब कुछ पहले से तय था और हत्या की साजिश को कामयाब करने के लिए ऐशदीप खासतौर पर रशिया से भारत आया था।

पंजाब पुलिस ने अमृतसर में सबसे पहले जुगराज नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया था। ये बंबीहा गैंग का एक सक्रिय सदस्य है। इससे पूछताछ में पंजाब पुलिस को ऐशदीप के रशिया से भारत आकर हत्याकांड करवाने की साजिश के बारे में इनपुट मिला। हत्या करवाने के बाद ऐशदीप मस्कट के रास्ते रशिया भागने की तैयारी में था, लेकिन पंजाब पुलिस की टीम दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची और यहां से ऐशदीप को गिरफ्तार किया गया।

बंबीहा गैंग के सदस्यों से मिलकर की हत्या

ऐशदीप पंजाब के तरण तरनतारन का रहने वाला है और पिछले काफी समय से विदेश में रह रहा है। जानकारी के मुताबिक 25 नवंबर को ही ऐशदीप मास्को से भारत वापस आया था। यहां आकर उसने शूटरों के लिए रेकी करने वाले बंबीहा गैंग के दूसरे सदस्यों के साथ मुलाकात की और यहां से प्लान को एग्जीक्यूट करने की जिम्मेदारी हरपिंदर उर्फ मिड्डू को सौंपी।

ऐशदीप को पंजाब के बारे में सारी जानकारियां पहले से पता थी और इसी वजह से बंबीहा गैंग की तरफ से ऐशदीप सिंह को ही रशिया से भारत आकर इस काम को अंजाम देने के लिए कहा गया था। ऐशदीप भले ही रूस में रह रहा था लेकिन उसने अपने कई स्लीपर सेल और पंजाब के कई छोटे-छोटे गैंग के साथ मिलकर एक बड़ा नेटवर्क बना रखा था। ऐशदीप को इस बात का भरोसा था कि भले ही उसका क्रिमिनल रिकॉर्ड हो लेकिन इसके बावजूद भारतीय एजेंसियों की नजर में अब तक वो खास तौर पर नहीं आया है इसी वजह से वो इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आसानी से वापस रशिया लौट जाएगा।

ऐशदीप सिंह ने इस हत्याकांड की साजिश के मुख्य हैंडलर हरपिंदर उर्फ मिड्डू को भी भरोसा दिया था कि अगर घटना के बाद पंजाब पुलिस उसके पीछे लग गई तो वो उसे भी भारत से निकाल कर विदेश ले जाएगा। इसी वजह से हरपिंदर उर्फ मिड्डू ने बेखौफ होकर इस हत्याकांड में शामिल सूत्रों को तमाम लॉजिस्टिक्स, जानकारियां और हथियार मुहैया करवाए।

बंबीहा गैंग चाहता था कि ऐशदीप इस हत्याकांड को भीड़-भाड़ वाले इलाके में अंजाम दे ताकि भविष्य में कबड्डी और गैंगस्टरों के फैले हुए नेक्सस में एक संदेश जाए कि अगर कोई भी कबड्डी खिलाड़ी या प्रमोटर बंबीहा गैंग के खिलाफ जाएगा या खड़ा होगा तो उसका भी इसी तरह से हश्र किया जाएगा।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article