शहर

कौन हैं विनय कुमार? जिन्हें कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश का बनाया अध्यक्ष; प्रतिभा सिंह की लेंगे जगह

Himachal Congress President: कांग्रेस ने शनिवार को विधायक विनय कुमार को पार्टी हिमाचल प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। विनय कुमार ने अध्यक्ष बनने से कुछ देर पहले राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। वह सिरमौर जिला के श्रीरेणुका जी से विधायक हैं। कुमार ने प्रतिभा सिंह का स्थान लिया।

Image

विनय कुमार हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त (फाइल फोटो)

Himachal Congress President: कांग्रेस ने शनिवार को विधायक विनय कुमार को पार्टी हिमाचल प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कुमार की तत्काल प्रभाव से नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की।

कौन हैं विनय कुमार?

विनय कुमार ने अध्यक्ष बनने से कुछ देर पहले राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। वह सिरमौर जिला के श्रीरेणुका जी से विधायक हैं। कुमार ने प्रतिभा सिंह का स्थान लिया है, जो अप्रैल, 2022 से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की भूमिका का निर्वहन कर रही थीं। प्रतिभा सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं। उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार में मंत्री हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें