शहर

'गिरगिट भी शरमा रहा होगा...', CM योगी ने सपा-कांग्रेस को घेरा, बोले- वक्फ मुद्दे पर मुंह पर क्यों लग जाता है फेविकोल?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राम मंदिर और वक्फ से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए दोहरे रवैये का आरोप लगाया। साथ ही, प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और कानून-व्यवस्था के कामकाज को भी प्रमुखता से गिनाया।

Image

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर एक बार फिर सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला

Photo : PTI

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में कथित चढ़ावा चोरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साध रही समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस को घेरते हुए मंगलवार को कहा कि सनातन आस्था पर प्रहार कर रहे इन दोनों दलों की वक्फ के मुद्दे पर खामोशी को देखकर तो गिरगिट भी शरमा रहा होगा। मुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़ जिले के सदर और विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्रों में 384 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सपा और कांग्रेस की तीखी आलोचना करते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाये।

'सपा और कांग्रेस के लोगों के मुंह पर फेविकोल क्यों लग जाता है?'

सीएम योगी ने राम मंदिर जुड़े इस मामले का जिक्र करते हुए कहा कि ये लोग (सपा और कांग्रेस) एक घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करके हिंदुओं को अपमानित करने और आस्था पर प्रहार करने का काम कर रहे हैं, लेकिन अब यह देश कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के चंगुल में नहीं फंसने वाला है। उन्होंने कहा, "मैं सपा और कांग्रेस के लोगों से पूछना चाहता हूं कि अयोध्या में जिस कथित चोरी को लेकर आप हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं, वक्फ के नाम पर प्रदेश में हजारों हेक्टेयर जमीन बेची गई....क्या उस पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बार भी बोली?" उन्होंने कहा कि अयोध्या के मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है, मगर वक्फ के मुद्दे पर सपा और कांग्रेस के लोगों के मुंह पर फेविकोल क्यों लग जाता है।

'गिरगिट भी शरमा रहा होगा'

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु राम के अस्तित्व को नकारने वाले, अयोध्या में राम भक्तों पर गोली चलाने वाले और हिंदू विरासत से जुड़े धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार से संबंधित रकम को कब्रिस्तान की चहारदीवारी पर खर्च करने वाले लोग अयोध्या के प्रति कब से आस्थावान हो गए? उन्होंने कहा कि इन दोनों दलों के लोगों को राम मंदिर से जुड़े मुद्दे पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि अब तो इन सपाइयों से और कांग्रेसियों से गिरगिट भी शरमा रहा होगा कि भाई देखो कम से कम एक नई प्रजाति आ गई है जो हमसे ज्यादा तेजी से रंग बदलती है।"

भगवान राम का दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर

सीएम योगी आगे तंज कसते हुए कहा कि "जब सपा और कांग्रेस के लोग अयोध्या में राम भक्तों पर गोलियां और लाठी चलवाते थे, भगवान राम और कृष्ण को काल्पनिक कहते थे, कांवड़ यात्रा को प्रतिबंधित करते थे, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन पर रोक लगाते थे, दुर्गा पूर्जा पंडालों पर रोक लगाते थे और अवैध बूचड़खानों में गौमाता की हत्या करवाते थे, क्या तब हिंदुओं की आस्था आहत नहीं होती थी। हर जागरूक नागरिक को सपा और कांग्रेस से यह प्रश्न करने चाहिए। जहां पर वे बाबरी का गुलामी का ढांचा (साफतौर से मुगल शासन के संदर्भ में) देखना चाहते थे, आज आप सबके पुरुषार्थ से वहां भगवान राम का दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर खड़ा है, यही समाजवादी पार्टी की पीड़ा है।"

'गरीबों की कोई सुनवाई नहीं'

मुख्यमंत्री ने सपा और कांग्रेस के साथ-साथ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का भी जिक्र करते हुए कहा कि "प्रदेश की जनता ने इन तमाम दलों के दलदल को देखा है। नौजवानों और नागरिकों के सामने पहचान का संकट खड़ा करने वाले लोग राज्य का विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख अपना सिर उठाते दिखायी दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, "विपक्ष फिर से जाति के आधार पर समाज के ताने-बाने को बांटना चाहता है, छिन्न-भिन्न करना चाहता है। हमें इससे ऊपर उठना पड़ेगा। हमें इससे आगे बढ़ना होगा।" उन्होंने आगे सपा पर निशाना साधते हुए कहा "पार्टी की मानसिकता माफिया राज पर विश्वास करने की थी और उसके शासन में गरीबों की कोई सुनवाई नहीं होती थी। उन्होंने कहा कि "उनकी सरकार ने लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी दी है लेकिन 2017 से पहले यह एक सपना था क्योंकि तब नौजवानों की नौकरी पर सैफई घराना डाका डालकर उसकी नीलामी करता था।"

वहींं प्रतापगढ़ के आंवला उद्योग का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से नौ-दस साल पहले प्रतापगढ की गिनती पिछड़े जनपदों में होती थी और यहां का आंवला उद्योग दम तोड़ रहा था, लेकिन आज सरकार की 'एक जिला, एक उत्पाद' योजना से इस उद्योग को प्रोत्साहन मिला है और एक बेहतर भविष्य की उम्मीद जगी है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'