शहर

चित्तौड़गढ़ में खूनी वारदात: पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, फिर कुएं में लगाई छलांग

Chittorgarh News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में एक महिला ने अपने ही पति की कुल्हाड़ी से हमला करके जान ले ली। हत्या के बाद महिला ने कुएं में छलांग लगाकर खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन समय रहते ग्रामीणों ने महिला को बचा लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Image

चित्तौड़गढ़ में पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट

Chittorgarh News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार को एक महिला ने अपने ही पति की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसके बाद कुएं में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि समय रहते मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिला को बचा लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने पति की हत्या और आत्महत्या करने का प्रयास का मामला दर्ज करते हुए महिला को हिरासत में ले लिया है।

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपने पर पति पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति की हत्या के बाद महिला पास के कुएं में छलांग लगा दी। अधिकारी ने आगे बताया कि महिला को कुएं में कूदता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रस्सी की मदद से उसे कुएं से बाहर निकाला। पुलिस की टीम ने मृत व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला से हत्या को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस जानने का प्रयास कर रही है कि महिला ने अपने पति की हत्या क्यों की।

महिला ने क्यों की पति की हत्या?

पुलिस उपाधीक्षक (Deputy Superintendent) शंकर लाल मीणा ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान लाड बाई के रूप में हुई है और मृत व्यक्ति की पहचान मोहन गुर्जर के रूप में हुई, जिसकी उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया है। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, महिला पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। लेकिन हत्या की सही वजह अभी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है और जल्द से जल्द इस हत्या के पीछे की वजह भी सामने आ जाएगी। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ में जुटी हुई है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article