शहर

Chhattisgarh News: कोरबा में BJP नेता की दिनदहाड़े हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

Chhattisgarh News:छत्तीसगढ़ में आज यानी मंगलवार सुबह दिन-दहाड़े एक भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय भाजपा नेता अक्षय गर्ग ने दम तोड़ दिया।

Image

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की दिन-दहाड़े हत्या से सनसनी

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से आज यानी मंगलवार 23 दिसंबर को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी। यहां के कटघोरा क्षेत्र में कारखाना मोहल्ला निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता, जिला सदस्य और ठेकेदार अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या कर दी गई। अक्षय गर्ग पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

तीन नकाबपोशों ने किया हमला

जानकारी के मुताबिक यह घटना आज सुबह 9-10 बजे के बीच हुई। जिस समय वरिष्ठ भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या हुई, उस समय वह ग्राम केशलपुर में अपनी PMGSY सड़क निर्माण साइट पर काम का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। इसी बीच तीन नकाबपोश हमलावर एक काले रंग की कार में आए और धारदार हथियार से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

अचानक हुए इस हमले में अक्षय गर्ग बुरी तरह से घायल हो गए। लहूलुहान स्थिति में उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उनके घाव इतने गहरे थे कि उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत (Brought Dead) घोषित कर दिया।

हत्या से जिले में आक्रोश

सत्तारूढ़ भाजपा नेता की इस तरह से दिन-दहाड़े हत्या से पूरे कटघोरा क्षेत्र और जिले में शोक के साथ ही आक्रोश फैल गया। अस्पताल के बाहर उनके परिजनों और समर्थकों की काफी बड़ी भीड़ जमा हो गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए वहां भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जिले के बड़े पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

पुलिस ने अक्षय गर्ग के हत्यारों की धर-पकड़ के लिए नाकेबंदी कर दी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि हमलावर कौन थे और इस हत्या के पीछे मकसद क्या था।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'