शहर

शिकायतकर्ता ही निकला पूरी साजिश का मास्टरमाइंड! चांदनी चौक शूटआउट केस में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में कथित शूटआउट मामले में पुलिस जांच ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि खुद शिकायतकर्ता ही इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया है।

Image

दिल्ली में खुद पर गोली चलवाकर रची गई खौफनाक साजिश (प्रतीकात्मक फोटो)

Delhi News: दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में कथित शूटआउट और हत्या की कोशिश के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस शख्स ने खुद पर गोली चलने का मामला दर्ज कराया था, वही इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने शिकायतकर्ता समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। राजा बांठिया (डीसीपी नॉर्थ दिल्ली) के मुताबिक, 10 मई की रात करीब 10:30 बजे अविनाश कुमार ने पुलिस को सूचना दी थी कि चांदनी चौक के कुचा बुलाकी बेगम स्थित उसके किराए के मकान में एक अज्ञात व्यक्ति घुसा और पिस्टल दिखाकर 2-3 राउंड फायरिंग की। एक गोली उसकी जांघ में लगी। घायल अविनाश को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मौके से पुलिस को खून के निशान और दो खाली कारतूस मिले थे, जिसके बाद कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया।

200 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना और AATS की संयुक्त टीम बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने 200 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध युवक घर से निकलकर ऑटो में बैठता दिखाई दिया। पुलिस ने ऑटो का रूट ट्रेस करते हुए कश्मीरी गेट ISBT तक पीछा किया और फिर पीछे की दिशा में जांच करते हुए सुनहरी मस्जिद तक पहुंची। इसके बाद पुलिस को ऑटो और फिर एक सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी का नंबर मिला। जांच में गाड़ी दीपक कुमार के नाम पर निकली। सोशल मीडिया प्रोफाइल और तकनीकी निगरानी की मदद से पुलिस ने दूसरे आरोपी लोकेश दहिया की पहचान की।

शिकायतकर्ता ही साजिश का मास्टरमाइंड

15 मई की सुबह पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत से लोकेश दहिया को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना के समय पहने गए कपड़े और चप्पल बरामद हुए। बाद में दीपक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया और वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो कार जब्त कर ली गई। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि शिकायतकर्ता अविनाश कुमार ही इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड है। इसके बाद पुलिस ने अविनाश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन और 14 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

खुद को गोली मारने का प्लान बनाया

पुलिस पूछताछ में अविनाश ने बताया कि मकान मालिक उसे किराए का घर खाली करने के लिए दबाव बना रहा था। उसने इस मामले में तीस हजारी कोर्ट में सिविल केस भी किया हुआ है। पुलिस के मुताबिक, अविनाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर खुद को गोली मारने की साजिश रची ताकि मकान मालिक पर दबाव बनाकर समझौते के बदले मोटी रकम वसूली जा सके। योजना के तहत दीपक और लोकेश हरियाणा से दिल्ली आए। लोकेश पिस्टल लेकर अविनाश के घर पहुंचा, जहां अविनाश ने खुद अपनी जांघ में गोली मारी और बाद में इसे हत्या की कोशिश का मामला बताकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। गिरफ्तार आरोपियों में 42 वर्षीय अविनाश कुमार चांदनी चौक में प्रॉपर्टी डीलर है। दीपक कुमार सोनीपत में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है, जबकि लोकेश दहिया किसान है। पुलिस ने आरोपियों के पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं और मामले में आगे की जांच जारी है।

Mohit Om
मोहित ओमauthor

जनमानस की खबर को पाठकों तक पहुंचाना ही एकमात्र लक्ष्य। एक दशक से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव। अपराध के पीछे की साजिश को बेपर्दा करने वाली हर खबर पर पैनी निगाह रखता हूँ।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान